Saturday, May 9, 2026
- Advertisement -

IND W vs AUS W: ऑस्ट्रेलिया ने रचा इतिहास, महिला वनडे में सबसे बड़ा लक्ष्य चेज कर भारत को हराया

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को महिला वनडे क्रिकेट में नया इतिहास रचते हुए भारत के खिलाफ 331 रनों का विशाल लक्ष्य तीन विकेट शेष रहते हासिल कर लिया। यह महिला वनडे क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा सफल रन चेज है। कप्तान एलिसा हीली की तूफानी शतकीय पारी (142 रन) और टीम की संयमित बल्लेबाजी के चलते ऑस्ट्रेलिया ने 49 ओवर में 7 विकेट पर 331 रन बनाकर रोमांचक जीत दर्ज की।

हीली की ऐतिहासिक कप्तानी पारी

कप्तान एलिसा हीली ने 107 गेंदों में 21 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 142 रनों की विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने सिर्फ 35 गेंदों में अर्धशतक और 84 गेंदों में शतक पूरा किया, जो मौजूदा महिला विश्व कप का सबसे तेज अर्धशतक भी है। हीली की पारी ने ऑस्ट्रेलिया को लक्ष्य के करीब पहुंचाया और मैच का रुख बदल दिया।

महिला वनडे में सबसे बड़ा लक्ष्य चेज

ऑस्ट्रेलिया ने 331 रनों का पीछा कर नया रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले 2024 में श्रीलंका ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 302 रनों का लक्ष्य हासिल किया था, जो अब दूसरा सबसे बड़ा रन चेज बन गया है।

अंक तालिका में शीर्ष पर ऑस्ट्रेलिया

इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने चार में से तीन मैच जीतकर 7 अंकों के साथ अंक तालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया है।

इंग्लैंड अब दूसरे स्थान पर

भारत 4 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर (नेट रन रेट: +0.682)

दक्षिण अफ्रीका भी 4 अंकों के साथ चौथे स्थान पर (नेट रन रेट: -0.888)

भारत की ओर से मंधाना और रावल की शानदार शुरुआत

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 48.5 ओवर में 330 रन बनाए। स्मृति मंधाना (80 रन) और प्रतिका रावल (75 रन) ने पहले विकेट के लिए 155 रन जोड़कर मजबूत नींव रखी। मंधाना ने इस दौरान 5000 वनडे रन पूरे करने वाली सबसे तेज और सबसे कम उम्र की भारतीय खिलाड़ी बनने का रिकॉर्ड भी बनाया। अंत में ऋचा घोष (28) और जेमिमा रोड्रिग्स (33) ने तेजी से रन बनाकर स्कोर को 300 पार पहुंचाया। ऑस्ट्रेलिया के लिए एनाबेल सदरलैंड ने 5 विकेट लिए।

भारत की गेंदबाजी रही संघर्षशील

श्री चरणी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट लिए (10-1-41-3)अमनजोत कौर और दीप्ति शर्मा को 2-2 सफलताएं मिलीं। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों ने दबाव में भी संयम नहीं खोया और मैच पर पकड़ बनाए रखी।

मैच के मोमेंट्स

हीली और एश्ले गार्डनर (45 रन) के बीच 95 रनों की साझेदारी। एलिस पेरी (47*), जो चोट के कारण कुछ देर रिटायर हर्ट हो गई थीं, अंत में लौटीं और टीम को जीत तक पहुंचाया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img