Monday, May 11, 2026
- Advertisement -

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत पर बड़ौत मार्ग रखा घंटों जाम

  • सिवालखास विधायक और सीओ दौराला और नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे परिजनों को समझाया

जनवाणी संवाददाता |

कंकरखेड़ा: रोहटा रोड पर मंगलवार सुबह बाइक सवार दो युवकों अज्ञात कार ने साइड मार दी। दोनों युवक ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे आ गये और एक युवक के दोनों पैरों के ऊपर ट्रॉली का पहिया चढ़ गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने दौड़कर घायल हुए दोनों युवकों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने हंगामा करते हुए जाम लगा दिया और धरने पर बैठ गए, वहीं, इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई।

मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे रोहटा थाना क्षेत्र के गांव पूठ निवासी आलम (22) पुत्र अकरम उर्फ नफीस बाइक पर सवार होकर गांव के ही दोस्त मौसम (20) पुत्र अख्तर को लेकर मेरठ काम पर जा रहा था। इस दौरान जब वह कंकरखेड़ा रोहटा रोड गांव लखवाया के सामने पहुंचा तो रोहटा की तरफ से तेज गति से आई एक अज्ञात कार ने उसकी बाइक में साइड मार दी। जिससे उनकी बाइक पास में चल रही र्इंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे आ गई और ट्रॉली का पहिया आलम के दोनों पैरों पर चढ़ गया। जिससे आलम गंभीर रूप से घायल हो गया और मासूम के भी काफी चोटें आई।

मौके से कार चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया। वहीं, ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली को मौके पर ही छोड़कर वह भी फरार हो गया। परिजनों ने गांव लखवाया के सामने हंगामा करते हुए मुआवजे की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। गुस्साए लोगों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में जमकर तोड़फोड़ कर दी। सूचना पाकर कंकरखेड़ा थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हंगामा कर रहे लोगों को शांत करने का प्रयास किया, लेकिन उसके बाद भी लोग नहीं माने और धरने पर दोबारा से बैठ गए।

धरने पर बैठे लोगों के बीच सिवालखास विधायक गुलाम मोहम्मद, भाजपा नेता दुष्यंत रोहटा, समाज सेवक नवाब सिंह लखवाया पहुंचे और उन्होंने लोगों को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसके बाद भी धरने पर बैठे लोग नहीं माने। धरना करीब तीन घंटे तक ऐसे ही चलता रहा विधायक गुलाम मोहम्मद के आश्वासन के बाद फिर उन्होंने धरना समाप्त किया। वहीं, कुछ घंटे के बाद इलाज के दौरान आलम की अस्पताल में मौत हो गई। उधर, कंकरखेड़ा थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह का कहना है कि मृतक आलम के परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

आलम की मौत से परिजनों में मचा कोहराम

आलम की बुआ के लड़के जावेद ने बताया कि आलम परिवार में सबसे बड़ा था और पत्थर लगाने का काम करके अपने पूरे परिवार का पालन पोषण कर रहा था। दुघर्टना से घर में कोहराम मचा रहा। छोटी बहन नगमा बार-बार बेहोश होकर गिर रही थी।

पानी में दम घुटने से हुई थी वृद्ध की मौत

सरधना: खेड़ा गांव के जंगल में मिले वृद्ध के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। जिसमें पानी में डूबने से वृद्ध की मौत का कारण आया है। इसके अलावा उसके शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला है। मंगलवार को थाने पहुंचे मृतक पक्ष के लोगों को पुलिस ने तथ्यों से अवगत कराया। इसके बाद परिजन वापस लौट गए। गौरतलब है कि कोतवाली क्षेत्र के मुल्हैड़ा गांव निवासी वृद्ध वेदप्रकाश पुत्र शेर सिंह बीते रविवार की शाम को खेड़ा गांव स्थित अपनी पोती पायल की ससुराल से वापस घर जाने को निकला था। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चल रहा था।

अगले दिन खेड़ा के जंगल में एक नलकूप के गड्ढे में उलटे मुंह पड़ा वृद्ध का शव मिला था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मृतक पक्ष ने वृद्ध की हत्या की आशंका जताई थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कही थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर पता चला कि पानी में दम घुटने से उसकी मौत हुई है। इसके अलावा शरीर पर चोट का कोई निशान भी नहीं मिला है। पुलिस के अनुसार वृद्ध लड़खड़ा कर मुंह के बल पानी भरे गड्ढे में गिर गया होगा।

जहां वह उठ नहीं पाया और दम घुटने से मौत हो गई। मंगलवार को मृतक पक्ष के लोग कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने उन्हें पोस्टमार्टम रिपोर्ट दिखाते हुए मौत का कारण बताया। इसके बाद परिजन वापस लौट गए। इंस्पेक्टर प्रताप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पानी में दम घुटने से वृद्ध की मौत हुई है। मृतक के परिजन थाने आए थे। उन्हें पूरी बात से अवगत करा दिया गया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Share Market: शेयर बाजार में उथल-पुथल, सेंसेक्स 900 अंक टूटा, निफ्टी 24,000 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनता...

Saharanpur News: चिलकाना थाना पुलिस ने मुठभेड़ में लूट के दो आरोपी किए गिरफ्तार

 जनवाणी ब्यूरो । सहारनपुर: थाना चिलकाना पुलिस ने मुठभेड़ के...

UP News: सांसद चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट, लालवाला गांव जाने से पहले पुलिस ने रोका

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष...
spot_imgspot_img