Monday, May 25, 2026
- Advertisement -

बीसीसीआई ने जारी की स्पेशल नोट, यह टीम जाएगी दौरे पर…

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज गुरूवार को बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारियों, मुख्य कोच राहुल द्रविड़ और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने बैठक की और टीम को अंतिम रूप दिया। बीसीसीआई ने तमाम कयासों पर विराम लगाते हुए ऐलान किया है कि सूर्यकुमार यादव दक्षिण अफ्रीका दौरे पर टी20 में टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे।

केएल राहुल को वनडे में कप्तानी सौंपी गई है। यानी राहुल वनडे के नए कप्तान और अगले वनडे विश्व कप के लिए बीसीसीआई के प्लान का हिस्सा हो सकते हैं। रोहित शर्मा और विराट कोहली टेस्ट सीरीज के दौरान वापसी करेंगे।

बीसीसीआई ने स्पेशल नोट जारी करते हुए लिखा कि रोहित और विराट ने बोर्ड से दौरे के व्हाइट बॉल लेग से ब्रेक के लिए अनुरोध किया था। वहीं, मोहम्मद शमी फिलहाल मेडिकल ट्रीटमेंट से गुजर रहे हैं और उनकी उपलब्धता फिटनेस पर निर्भर है। शमी को सिर्फ टेस्ट टीम में जगह मिली है।

टेस्ट टीम से रहाणे बाहर, राहुल-श्रेयस की वापसी, बुमराह उपकप्तान
टेस्ट टीम से 35 साल के अजिंक्य रहाणे को ड्रॉप कर दिया गया है। वेस्टइंडीज दौरे पर वह कुछ खास नहीं कर सके थे। दो टेस्ट की दो पारियों में वह सिर्फ 11 रन बना सके थे। हालांकि, उससे पहले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में उन्होंने जरूर 89 और 46 रन की पारी खेली थी। इस फाइनल के जरिये ही रहाणे ने टेस्ट टीम में वापसी की थी। उससे पहले श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उन्हें मौका नहीं मिला था।

वहीं, चेतेश्वर पुजारा को भी टेस्ट टीम में जगह नहीं मिली है। पुजारा ने पिछला टेस्ट इस साल जून में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। उसमें उन्होंने दो पारियों में 14 और 27 रन की पारी खेली थी। इसके बाद से वह टेस्ट टीम से बाहर ही हैं। केएल राहुल, श्रेयस अय्यर और जसप्रीत बुमराह की टेस्ट टीम में वापसी हुई है। श्रेयस ने पिछला टेस्ट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इसी साल मार्च में खेला था।

वहीं, राहुल ने पिछला टेस्ट इसी साल फरवरी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। बुमराह की करीब डेढ़ साल बाद टेस्ट टीम में वापसी हुई है। उन्होंने पिछला टेस्ट जुलाई 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। वहीं, बुमराह को उकप्तान भी चुना गया है।

भारत की टेस्ट टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन (विकेटकीपर), केएल राहुल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद। सिराज, मुकेश कुमार, मो. शमी*, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), प्रसिद्ध कृष्णा।

टी20 में शुभमन गिल, रवींद्र जडेजा की हुई वापसी
टी20 टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव संभालेंगे। वहीं, रवींद्र जडेजा को उपकप्तान बनाया गया है। टीम में ज्यादातर वही खिलाड़ी हैं जो फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज खेल रहे हैं।

भारत की टी20 टीम
यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा (उपकप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव , अर्शदीप सिंह, मो. सिराज, मुकेश कुमार, दीपक चाहर।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Weather: नौतपा की तपिश बढ़ाएगी मुश्किलें, इन बातों का रखें खास ध्यान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में भीषण गर्मी का...

Noida News: ग्रेटर नोएडा में झुग्गियों में लगी भीषण आग, 20 से ज्यादा जलकर राख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना...

Delhi News: झारखंड मर्डर केस में बड़ी कार्रवाई, दिल्ली क्राइम ब्रांच ने दबोचा आरोपी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: झारखंड के साहिबगंज स्थित बोरियो...

Akshay Kumar: अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी अक्षरा सिंह, ‘घिस घिस घिस’ का फर्स्ट लुक आउट

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img