
कौन सी है वो चीज जो यहां नहीं मिलती/सब कुछ मिल जाता है पर मां नहीं मिलती। मां दुनिया का सबसे प्यारा शब्द है। मां शब्द उस भाव का परिचायक है जो नि:स्वार्थ भाव से प्रेम लुटाती है। मां से ही इस संसार का अस्तित्व है। मां का प्यार एक सफेद रोशनी है, जिसमे बच्चों की किलकारियां एक संगीत बनकर गूंजती है। एक मां ही है जो हमारे लिए ईश्वर का सबसे कीमती और नायाब तोहफा होती है। बारबरा किंगसोलवर ने कहा है-‘कभी-कभी मातृत्व की ताकत, इस प्रकृति के कानूनों से अधिक होती है।’