Sunday, May 10, 2026
- Advertisement -

बेंगलुरु: बारिश के पानी में करंट आने से युवती की मौत

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में सोमवार को हुई भारी बारिश से बुरा हाल है। कई क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। इस बीच 23 साल की एक स्कूटी सवार युवती की करंट लगने से मौत हो गई।

सड़कों पर जलजमाव के कारण वाहन चालकों की मुसीबत हो रही है। मंगलवार को कई आईटी पेशेवर ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर दफ्तर पहुंचे। बताया गया है कि सड़कों पर जमा पानी में फिसलने से युवती अखिला स्कूटी समेत बिजली के खंभे के पास गिर गई। खंभे से फैले करंट लगने के कारण अखिला की मौत हो गई। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

रविवार व सोमवार को बेंगलुरु में भारी वर्षा हुई थी। इसके बाद इस हाईटेक शहर की कई इमारतों के बेसमेंट में पानी घुस गया था। शहर के ड्रेनेज सिस्टम को लेकर लोगों ने बृहद बेंगलुरु नगर निगम के प्रति रोष जताया। उनका कहना है कि हर साल बेंगलुरु में बाढ़ जैसे हालात बनते हैं, क्योंकि पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं है।
32 सालों में सबसे ज्यादा बारिश
कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई के अनुसार एक से पांच सितंबर के दौरान बेंगलुरु में सामान्य से 150 फीसदी ज्यादा बारिश हुई। महादेवपुरा, बोम्मनहल्ली और केआर पुरम में 307 फीसदी ज्यादा बारिश हुई। बेंगलुरु में हुई ये बारिश गत 32 सालों ;यानी 1992-93 के बाद की सबसे सबसे ज्यादा है। शहर की 164 झीलें लबालब हो गई हैं। बेंगलुरु में भारी बारिश के बाद पैदा हुए बाढ़ के हालात को देखते हुए सीएम बोम्मई ने सोमवार को कार्यक्रम रद्द कर राहत व बचाव कार्यों का जायजा लिया।

उधर, मौसम विभाग ने नौ सितंबर तक कर्नाटक में भारी बारिश का दौर जारी रहने संभावना जताई है। बेंगलुरु में इस बार रिकॉर्ड तोड़ बारिश हो रही है। अगस्त में चार साल की सबसे ज्यादा बारिश हुई है। अगस्त में यहां 370 मिमी यानी करीब 15 इंच बारिश हुई। इसके पूर्व अगस्त 1998 में सबसे ज्यादा बारिश हुई थी। तब 387.1 मिमी बारिश रिकॉर्ड बारिश हुई थी।

केरल और कर्नाटक बाढ़ की चपेट में
केरल और कर्नाटक इन दिनों भारी बारिश के कारण बाढ़ की चपेट में हैं। यहां जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है। लाखों लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। इस बीच भारतीय मौसम विभाग ने अन्य दक्षिणी राज्यों के लिए भी चेतावनी जारी कर दी है। यहां आने वाले दो से तीन दिनों में मानसूनी बारिश कहर बरपाएगी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में आठ व नौ सितंबर को भारी बारिश, तूफान और बिजली गिरने की संभावना है। इसके अलावा केरल, लक्ष्यद्वीप, तेलंगाना और तटीय आंध्र प्रदेश में छह से नौ सितंबर तक भारी से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: चिलकाना थाना पुलिस ने मुठभेड़ में लूट के दो आरोपी किए गिरफ्तार

 जनवाणी ब्यूरो । सहारनपुर: थाना चिलकाना पुलिस ने मुठभेड़ के...

UP News: सांसद चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट, लालवाला गांव जाने से पहले पुलिस ने रोका

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष...

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img