Sunday, May 10, 2026
- Advertisement -

सपना धोखाधड़ी केस में कर सकती हैं सरेंडर, डांसर पहुंचीं लखनऊ

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: सपना चौधरी लखनऊ पहुंच चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो कई महीनों से कोर्ट कचहरी के चक्कर काट रही हरियाणी सिंगर और डांसर आज कोर्ट में सरेंडर कर सकती हैं। बता दें कि कोर्ट ने सपना के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर रखा है। दरअसल, लखनऊ के आशियाना थाने में डांसर क्वीन समेत कई लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज है।

दरअसल, 13 अक्टूबर 2018 को हरियाणी डांसर के खिलाफ उप निरीक्षक फिरोज खान ने एक कार्यक्रम को अचानक रद्द करने और टिकट धारकों को पैसे न लौटाने का आरोप लगाते हुए, आशियाना थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। एफआईआर की सुनवाई के लिए कोर्ट ने पिछले साल नवंबर महीने में सपना के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। लेकिन सपना ने अदालत में हाजिर होकर अपनी जमानत करा ली थी।

इसके बाद उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के एसीजेएम कोर्ट ने सुनवाई के लिए सपना को कोर्ट में हाजिर होने का आदेश दिया था। लेकिन न ही सपना चौधरी कोर्ट पहुंची और न ही उन्होंने कोई अर्जी दी। जिसकी वजह से कोर्ट ने कड़ी कार्रवाई करते हुए कुछ दिनों पहले सपना चौधरी के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया था।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक सपना चौधरी, रत्नाकर उपाध्याय, अमित पांडे, पहल इंस्टीट्यूट के इबाद अली, नवीन शर्मा एवं जुनैद अहमद के खिलाफ रिपोर्ट कराई थी। रिपोर्ट में कहा गया था कि 13 अक्तूबर को दोपहर तीन बजे से रात 10 बजे तक स्मृति उपवन में सपना सहित अन्य कलाकारों का कार्यक्रम होना था।

इसमें प्रवेश के लिए प्रति व्यक्ति से एक टिकट का 300 सौ रुपये लिया गया था। रात 10 बजे तक सपना चौधरी नहीं आई तो लोगों ने हंगामा भी किया था। मामले में विवेचना के बाद जुनैद अहमद, इबाद अली, अमित पांडे व रत्नाकर त्रिपाठी के खिलाफ 20 जनवरी 2019 को कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की गई थी, जबकि सपना के खिलाफ 1 मार्च 2019 को आरोप पत्र दाखिल किया गया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: चिलकाना थाना पुलिस ने मुठभेड़ में लूट के दो आरोपी किए गिरफ्तार

 जनवाणी ब्यूरो । सहारनपुर: थाना चिलकाना पुलिस ने मुठभेड़ के...

UP News: सांसद चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट, लालवाला गांव जाने से पहले पुलिस ने रोका

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष...

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img