- टोल की इनकम में भी होगी बढ़ोतरी
जनवाणी संवाददाता |
गागलहेड़ी: उत्तराखण्ड से उत्तर प्रदेश में आने से पहले आपको काली नदी चेक पोस्ट पर बन रहे भव्य सीमा द्वार दिखाई देगा। सीमा द्वार का निर्माण बड़ी जोरो पर चल रहा है। प्रसासन ने आज से भगवानपुर रोड को बंद कर दिया गया है। अब बुधवार यानी आज से 31 मार्च तक यह रोड निर्माण की वजह से बंद रहने वाला है। अगर किसी को हरिद्वार भगवानपुर, रुड़की के लिए जाना हो तो पहले ही छुटमलपुर बाईपास हाइवे से हरिद्वार की ओर जा सकेगा।
प्रशासन ने सोशल मीडिया व अखबारों की जरिए जनता तक यह मेसज पहुँचा दिया है कि भगवानपुर रोड अब 31 मार्च तक पूर्ण रूप से बंद रहेगा। जिसके लिए प्रसासन ने भी रूट डायवर्जन के लिए सभी प्रक्रिया पूरी कर ली है। देहरादून हाइवे छुटमलपुर बाईपास से ही हरिद्वार की ओर जा सकेंगे। जिसके लिए चमारीखेड़ा टोल प्लाजा भी वाहन चालकों को टैक्स देकर जाना होगा।
आपको बता दे कि सीमा पर बन रहे गेट का निर्माण होने की वजह से यह सड़क बन्द की जा रही है। चमारीखेड़ा टोल प्लाजा व कम दूरी तय करने की वजह से भी आधे से ज्यादा वाहन भगवानपुर रोड से होकर गुजरते थे लेकिन अब वाहन चालकों को भी जेब पर भी एक महीने के लिए ढीली करनी होगी।
टोल पर ढीली करनी होगी जेब…
गागलहेड़ी। बॉर्डर पर सीमा द्वार बनने की वजह से आधे से ज्यादा वाहन का रूट डायवर्जन आज से बदल दिया गया है अब रुट भगवानपुर हरिद्वार रुडकी जाने के लिए देहरादून हाइवे पर बने हुए टोल प्लाजा से गुजरना होगा जिसके लिए टोल पर वाहन चालकों की जेब भी ढीली होगी।

