जनवाणी संवाददाता |
सहारनपुर: जेवी जैन इण्टर कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के चिलकाना रोड स्थित गाँव बालपुर के प्राथमिक विद्यालय मे चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर का आज समापन हो गया।
समापन समारोह में पूर्व माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाचार्या इमराना परवीन ने स्वयंसेवको से कहा कि आपने शिविर में अपना एक सप्ताह लगाया है वह व्यर्थ नही जाएगा, आपके जीवन मे अवश्य ही अच्छे परिवर्तन होंगें। आप विद्यार्थी जीवन का कुछ भी भूल जाएं लेकिन यह शिविर सदैव आपकी यादों में बना रहेगा।
कार्यक्रम अधिकारी प्रदर्शन जैन ने शिविर की रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि शिविर में कक्षा 11 के 50 स्वयंसेवको ने भाग लिया। 15 फरवरी से आरम्भ हुए शिविर का शुभारम्भ विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक कुमार गुप्ता के द्वारा हुआ। शिविर में स्वयंसेवको ने श्रमदान, पौधारोपण, सफाई, 150 परिवारों के आर्थिक और सामजिक स्तर का सर्वे, बेटी बचाओ रैली, मतदाता जागरूकता रैली, स्वच्छता के प्रति जागरूकता रैली, संचारी रोगों के प्रति जागरूकता, सड़क सुरक्षा जैसे समाजसेवा के कार्यों को सम्पादित किया।
स्वयंसेवक कशिश अग्रवाल ने कैम्प के अपने अनुभव बताए और सोनी ने एक देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। अंत मे सभी स्वयंसेवको को समाजसेवा की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम में स्वयंसेवक मौ सुहेल, गोरक्ष चौहान, सऊद, काशिफ, अंकित गुप्ता, सरफराज, राघव कुमार, प्रिंसपाल, अंकुश गौतम, कार्तिक, प्रिंस, सचिन कुमार, अंकुश गौतम, वंश सैनी, रजत, रोहित, अनूप, कशिश अग्रवाल, सोनी, ईशा सिंह, सलोनी, निगम, अजमा, जेबा, खदीजा आदि उपस्थित रहे।

