- राजा भारतेंद्र सिंह ने ग्राम पंचायत की बैठक कर चुनाव जीतने के दिशा निर्देश दिए
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: निवर्तमान सांसद राजा भारतेंद्र सिंह ने अफजलगढ़ द्वितीय वार्ड 53 में ग्राम पंचायत पुक्खेवाला एवं फजलपुर परमानंदपुर में कार्यकर्ताओं को चुनाव जीतने के लिए दिशा निर्देश दिए। निवर्तमान सांसद राजा भारतेन्द्र सिंह सोमवार को पंचायत चुनाव के अंतर्गत अफजलगढ द्वितीय वार्ड 53 में ग्राम पंचायत पुक्खेवाला एवं फजलपुर परमानंदपुर में बैठक में सम्मिलित हुए।
बैठक में सम्मिलित कार्यकर्ताओं का चुनाव जीतने के लिए दिशा निर्देश तय किए। निवर्तमान सांसद ने बूथ समिति के महत्व को समझाया एवं ग्राम चौपाल के दिन एवं दिनांक तय किए। साथ ही जिला पंचायत चुनाव को जीतना जरूरी बताया।
बैठक में मंडल अध्यक्ष देशराज सिंह, सैक्टर संयोजक रामस्वरूप सिंह, सैक्टर प्रभारी प्रशान्त सिंह, ऋषिपाल सिंह, नवनीत चौहान, जितेंद्र कुमार, विनोद सिंह, उदित राजपूत, अनिकेत चौहान, विजेन्द्र सिंह, ऋषभ चौहान, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।

