- अधिकांश कांवड़ों पर देश का तिरंगा शान से लहराते हुए जा रहा है
जनवाणी संवाददाता |
कोतवाली देहात: देवनगरी हरिद्वार से गंगा जल कांवड़ मे लेकर अपने गंतव्य को जाने वाले शिव भक्त कोतवाली देहात से होते हुए बीते तीन दिनों से भारी संख्या में गुजर रहे है। सभी शिवभक्त बोल बम की जयकारा लगाते हुए चल रहे है। शिव भक्ति के साथ-साथ कांवड़तियों में देशभक्ति का जज्बा भी देखने को मिला। अधिकांश कांवड़ो पर देश का स्वाभिमान तिरंगा शान से लहराते हुए जा रहा है।
बुलंदशहर, बदायूं, संभल, अमरोहा आदि जनपदों के शिव भक्त एक से एक सुंदर कांवड़ लेकर टोलियो के साथ भोले, भोली अपने गंतव्य को जा रहे है। गत वर्षो की भांति इस वर्ष मार्ग मे समाजसेवियों द्वारा नि:शुल्क भंडारों की कमी देखने को मिली।
जिसके कारण से शिव भक्तों को काफी परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है। शिव भक्ति के साथ-साथ कांवड़तियों में देशभक्ति का जज्बा भी देखने को मिला। अधिकांश कांवड़ो पर देश का स्वाभिमान तिरंगा शान से लहराते हुए जा रहा है।
ब्लाक प्रांगण में प्रति वर्ष दो नि:शुल्क भंडारे समाजसेवी द्वारा लगाए जाते थे। सैकड़ों की संख्या मे शिव भक्त प्रसाद ग्रहण कर अपने गंतव्य को जाते थे। इस बार जिला अमरोहा के एक समाजसेवी द्वारा ब्लाक प्रांगण मे नि:शुल्क भंडारा लगाया गया। थाना प्रभारी लव सिरोही के नेतृत्व में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस 24 घंटे में मुस्तैद रही।

