- भारतीय किसान यूनियन तोमर के कार्यकर्ताओं ने लगाया पीएनबी बैंको को पर भ्रष्टाचार का आरोप
जनवाणी संवाददाता |
मुजफ्फरनगर: भारतीय किसान यूनियन तोमर के सैकड़ों अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं ने एलडीएम ऑफिस पर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान जिला अध्यक्ष अखिलेश चौधरी ने कहा कि किसानों कृषि कार्ड बनाने के नाम पर किसानों का शोषण किया जा रहा है, कई कई महीने किसानों से बैंको के चक्कर कटवाए जा रहे है और किसानों से अवैध ब्याज वसूला जा रहा है। जनपद के पीएनबी बैंक में मशीन खराब का बहाना बनाते हुए पासबुक की लेनदेन की कोई एंट्री नहीं की जा रही है। वहीं भारतीय किसान इन तोमर के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जनपद में बैंकों को समय से पहले ही लेन-देन बंद कर दिया जाता है, जिसमें किसानों व आमजन को भारी समस्या का सामना करना पड़ता है।
वहीं उन्होंने कहा कि जल्द ही समस्या का समाधान ना हुआ तो भारतीय किसान यूनियन तोमर एक बड़ा आंदोलन करने पर मजबूर होगा। इस मौके पर मुख्य रूप से निखिल चौधरी, अतुल अहलावत, फारुख प्रधान, प्रशांत राठी, जाहिद अंसारी, पंकज गुर्जर, अरशद बहेड़ी, जलाल, सलमान, नावेद, डॉ आशु चौधरी, आकिब रजा, अखलाक प्रधान मौजूद रहे।

