- स्कूल प्रबन्धकों ने टीम के मयंक भारद्वाज को मेन आफ दा मैच का पुरस्कार दिया
जनवाणी संवाददाता |
खतौली: जनपद के इंटर कालेज टूर्नामेंट के दूसरे दिन बुढाना रोड खतौली स्थित गोल्डन हार्ट एकेडमी में नॉक आउट राउंड में ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल , लालूखेडी और स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल, मन्सूरपुर के बीच पहला मैच खेला गया , जिसमें स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल ( 63/7 ) ने ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल 34 रन पर ऑल आउट को हराकर विजयश्री अपने नाम की स्प्रिंग डेल्स के नमन को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया, स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल के नमन को कमाल कैच का अवार्ड दिया गया, दूसरे मैच में सूर्यदेव इंटरनैशनल स्कूल , मुजफ्फरनगर ( 67/3 ) ने न्यू वैल्किन पब्लिक स्कूल , भोपा रोड मुजफ्फरनगर ( 47 / 7 ) को हराकर जीत का ताज अपने नाम किया, सूर्यदेव इंटरनैशनल स्कूल के निहाल को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
दिन का अंतिम नॉक आउट मैच गोल्डन हार्ट एकेडमी , खतौली और सिल्वर ओक पब्लिक स्कूल पीनना के मध्य खेला गया, जिसमें गोल्डन हार्ट एकेडमी ( 58 / 3 ) ने सिल्वर ओक पब्लिक स्कूल ( 55 / 6 ) को पराजित करके अपने खेल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, मैच के बाद गोल्डन हार्ट एकेडमी के मयंक भारद्वाज को मैन ऑफ द मैच घोषित करते हुए विद्यालय के चेयरमैन अकील अहमद ने कहा कि खेलों में जीत हार का महत्व ना होकर खेल भावना का महत्व होता है, जो आज हारा है, वो कल जीत भी सकता है, बशर्ते कि वो अपनी खेल भावना को प्रधानता दें विद्यालय की प्रधानाचार्या रूहामा अहमद ने कहा कि वर्तमान समय में फैली विषमताओ को खेलो के माध्यम से ही मिटाया जा सकता है। इसलिए खेलो को सरकार के द्वारा विशेष मान्यता देने की आवश्यकता है। प्रत्येक मैच के अंत में विजयी टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
बुधवार के मैचो के गेस्ट ऑफ आनर्स ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल के प्राधानाचार्य अर्जुन सिंह , न्यू वैल्किन पब्लिक स्कूल के चेयरमैन के के आनन्द और प्रधानाचार्य मनीष कुमार, रूहामा अहमद, अकील अहमद के द्वारा स्वागत किया गया।

