Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

बिहार में भोजपुरी सिंगर के पैर में मारी गोली!, अस्पताल में कराया भर्ती

जनवाणी संवाददाता |

पटना: बिहार में सारण जिले के जनता बाजार में भोजपुरी गायिका निशा उपाध्याय स्टेज पर गाना गा रही थी कि तभी अचानक उनके पैर में आकर गोली लग गई। जिसके बाद निशा को गोली लगने के बाद पटना के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

रिपोर्ट के मुताबिक डॉक्टरों ने सिंगर का ऑपरेशन करके गोली निकाली। वह अब पहले से बेहतर हैं और परिजनों के साथ मुलाकात कर रही हैं।

बताया जा रहा है बिहार के सेदुआर गांव के रहने वाले वीरेंद्र सिंह के घर पर उपनयन संस्कार का कार्यक्रम आयोजित हुआ था। इस मौके पर भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय को आमंत्रित किया गया था।

वह स्टेज पर परफॉर्म ही कर रही थीं कि गांव के एक युवक ने हवा में कट्टा लहराते हुए फायरिंग कर दी। तभी एक गोली सिंगर के पैर में लग गई और वह मौके पर ही बेहोश हो गईं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पता लगी है कि आखिर किसने गोली चलाई।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Noida Airport: नोएडा में कल से शुरू होगी नई उड़ान, आज सीएम योगी और कल पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को...

Iran Unrest: ईरान संकट के बीच सरकार का भरोसा, भारत में लॉकडाउन की कोई योजना नहीं

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी...

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में तेजी, चांदी 2.25 और सोना 1.41 लाख पहुंचा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुरक्षित निवेश के तौर पर...
spot_imgspot_img