Friday, April 17, 2026
- Advertisement -

Bihar News: बिहार में गर्मी से हाल बेहाल, लोगों को घरों में रहने के लिए मजबूर, आईएमडी का अलर्ट जारी

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: बिहार में इस बार हीट वेव पड़ने के कारण रिकॉर्ड टूट गया है। भीषण गर्मी ने लोगों का घर से ​न निकलने पर मजबूर कर दिया है। वहीं, मौसम विभाग ने अभी गर्मी से राहत नहीं मिलने और लोगों को सतर्क रहने का अलर्ट किया है। मौसम विभाग ने राज्य के दक्षिण पश्चिम, दक्षिण मध्य भाग के एक दो स्थानों पर भीषण उष्ण लहर की संभावना के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि राज्य के उत्तर पश्चिम, दक्षिण पूर्व भाग के एक दो स्थानों में उष्ण लहर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

राज्य के दक्षिण पश्चिम पटना के एक दो स्थानों पर गम रात्रि के लिए संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। दरअसल, बीते दिन यानि बुधवार को भीषण गर्मी के कारण अलग-अलग स्कूलों में शिक्षक और बच्चे समेत 337 लोग बीमार पड़ गए थे। वहीं 14 लोगों की मौत हो गई थी।

विद्युत विभाग ने ​भी किया अलर्ट

मौसम और हीटवेव को लेकर बिजली विभाग ने भी विद्युत सप्लाई में बढ़ रहे ओवरलोड के कारण व्यवधान उत्पन्न हो रही है। बिजली नहीं पहुंचने के कारण बिजली विभाग ने लोगों को अपील करते हुए कहा है कि अपने सभी उपकरण एक साथ नहीं चलाएं। विद्युत विभाग ने कहा है कि पानी का मोटर, प्रेस, वाशिंग मशीन और अन्य लोड सुबह पांच से 11 बजे तक ही चला लें।

शाम में छह से 11 बजे रात्रि तक फ्रिज को बंद रखें। शाम में छह बजे से 11 बजे रात्रि तक एसी को लगातार नहीं चलाएं। उन्होंने इसके लिए आधे आधे घंटे के अंतराल पर एक चलाने की अपील की है। इसके साथ ही विद्युत विभाग का यह मानना है कि भीषण गर्मी के कारण सिस्टम ओवरलोड के कारण विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से नहीं हो पा रहा है। लोगों को विद्युत विभाग की अपील को ध्यानपूर्वक उपयोग करना चाहिए।

इन क्षेत्रों में 40 से भी अधिक जा सकता है तापमान

मौसम विभाग ने दक्षिण पश्चिम के बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद और अरवल में गुरुवार को अधिकतम तापमान 46 डिग्री से 48 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं। वहीं दक्षिण मध्य के पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद में अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री के बीच रहने के आसार हैं।

24 घंटे के दौरान मौसम शुष्क रहा। दक्षिण बिहार के अधिकांश क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा है। मौसम वेधशाला से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटो के दौरान पटना 42.8 डिग्री सेल्सियस, गया 46.8 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर 39 डिग्री सेल्सियस एवं पूर्णिया 37 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग ने दी चेतावनी

आईएमडी के मुताबिक, बिहार के दक्षिण भाग शुष्क पश्चिमी हवा आ रही है। जितनी शुष्क हवा होगी उतना ही आसमान साफ रहेगा। आसमान साफ रहने का मतलब है कि धूप का प्रभाव ज्यादा होगा। उत्तर पश्चिम भाग से लेकर दक्षिण बिहार अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान अपने सामान से अधिक हो रहेगा। दक्षिण पश्चिम तथा दक्षिण मध्य अगले दो दिनों तक भीषण उष्ण दक्षिण पूर्व एवं उत्तर पश्चिम भाग उष्ण लहर की स्थिति बनी रहेगी।

उत्तर पूर्व भाग खासकर अररिया एवं किशनगंज के एक दो जगह पर गरज, चमक के साथ बारिश के आसार हैं। जहां-जहां भीषण उष्ण लहर या उष्ण लहर बना हुआ है। बिल्कुल सतर्क रहने की जरूरत है। बचाना होगा संभल कर रहना होगा। गर्मी से जितना बचाव है, जरूर करना चाहिए। सुबह 10 बजे के बाद घर से ना निकले। जो लोग निकल रहे हैं, वह अपने तन को पूरी तरह ढंके कर रखें, पानी हमेशा साथ में रखें।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

सताया हुआ पति दार्शनिक जैसा हो जाता है

भारतीय गृहस्थी के कुरुक्षेत्र में पत्नी वह अपराजेय महारथी...

महिला आरक्षण बिल पर राजनीतिक तूफान

संसद के विशेष सत्र में 16 अप्रैल को महिला...

जानलेवा बन रहे कीटनाशक

आजकल कीटनाशक गंभीर स्वास्थ्य जोखिम का कारण बनते जा...
spot_imgspot_img