जनवाणी संवाददाता |
हल्दौर: नगर के पानीपत खटीमा राजमार्ग पर लगने वाला दोयज गुदड़ी मेंला दूर दूर तक प्रसिद्ध है। मेंले में लाखों लोग दूर दूर से आकर बूढ़े बाबा की मठ प्रसाद चढ़ाते हैं और अपने अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं परंतु इससे पूर्व यह प्रसाद और मेला दो किमी दूर स्थित गांव बलदिया में आज मौजूद बूढ़े बाबा की मठ मंदिर पर लगता था। जिसपर सैकड़ों किमी दूर से सफर कर बाबा की मठ पर प्रसाद चढ़ाने वाले श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता था।

