
बी-टाउन के रोमांटिक कपल्स का जब भी ज़िक्र होता है, बिपाशा बसु और उनके पति करण सिंह ग्रोवर का नाम जरूर लिया जाता है। जी हां, अपनी रोमांटिक केमेस्ट्री और जबरदस्त बॉन्डिंग के चलते सुर्खियों में रहने वाले बिपाशा और करण बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय कपल्स में से एक हैं। भले ही बिपाशा और करण ने धूमधाम से शादी की हो, लेकिन दोनों की शादी एक नॉर्मल शादी से काफी अलग थी। दरअसल, बिपाशा के साथ शादी के बंधन में बंधने से पहले करण सिंह ग्रोवर का दो बार तलाक को चुका था। ऐसे में जब बिपाशा ने अपनी फैमिली वालों को करण के बारे में बताया को उनके परिवार वाले इस रिश्ते के सख्त खिलाफ थे और उन्होंने करण के दो बार तलाकशुदा होने को लेकर आपत्ति जताई थी।
दो बार तलाक हो जाने के कारण बिपाशा के लिए भी समाज और घरवालों को करण के साथ शादी के लिए मनाना काफी मुश्किल लग रहा था। एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके माता-पिता ने करण के साथ शादी पर आपत्ति जताई थी, उन्हें लगता था कि वो पहले ही दो बार तलाक ले चुके हैं और बिपाशा के साथ भी शायद वो शादी न निभा पाएं। हालांकि बिपाशा ने जैसे-तैसे अपनी फैमिली को करण के लिए मना ही लिया और फिर साल 2016 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए।
बिपाशा ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि आपत्ति जताए जाने के बावजूद उन्होंने कैसे अपने माता-पिता को करण के साथ शादी के लिए राजी कर लिया। बिपाशा ने करण संग शादी पर अपने माता-पिता की आपत्ति पर खुलकर बात की और बताया कि उन्होंने अपने पैरेंट्स से कहा था कि किसी की शादी का टूटना यह साबित नहीं करता है कि वो इंसान गलत है। ऐसे में अगर किसी की शादी टूट जाती है तो हमें उस इंसान की आलोचना नहीं करनी चाहिए।
एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने अपने माता-पिता को समझाते हुए कहा कि उनका किसी और के साथ जो रिलेशनशिप था वो करण सिंह ग्रोवर की टूटी हुई शादियों से बहुत लंबा था। ऐसे में करण के तलाक को लेकर उसे गलत कैसे समझा जा सकता है। बिपाशा ने यह भी कहा कि कभी-कभी रिश्ता खत्म होने से दिल भी टूट जाता है, लेकिन फिर समय के साथ चीजें बेहतर हो जाती हैं। आपके जीवन में चीजें हमेशा किसी न किसी कारण से होती हैं।
बहरहाल, माता-पिता की आपत्ति के बावजूद बिपाशा ने अपनी कोशिश की और उन्हें करण के साथ अपनी शादी के लिए मना लिया। एक-दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधने के बाद दोनों अपनी मैरिड लाइफ को एन्जॉय कर रहे हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर फैन्स के साथ अपनी रोमांटिक तस्वीरों को शेयर करते रहते हैं। बता दें कि बिपाशा के साथ शादी करने से पहले करण सिंह ग्रोवर ने श्रद्धा निगम से पहली बार शादी की थी और दूसरी बार उन्होंने जेनिफर विंगेट से शादी की थी, लेकिन दोनों के साथ ही उनका तलाक हो गया। बिपाशा से उनकी मुलाकात फिल्म ह्यअलोनह्ण के सेट पर हुई थी और यहीं से दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई थी।


