Thursday, April 23, 2026
- Advertisement -

Salman Khan Vs Bishnoi Gang: सलीम खान के बयान से नाराज हुआ बिश्नोई समाज, गुस्साए लोगों ने सलमान खान व उनके पिता का फूंका पूतला

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का मामला दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। वहीं, भाईजान की सुरक्षा भी बढ़ाई गई है। जहां सलमान को धमकी मिल रही हैं। तो दूसरी और कुछ लोग उनका समर्थन कर रहे हैं। इसके अलावा पिता सलीम खान भी अपने बेटे का बचाव कर रहे हैं। लेकिन, हाल ही में उन्होंने अपने बेटे के बचाव में कुछ ऐसा कहा कि बिश्नोई समाज उनसे नाराज हो गया। उन्होंने सलमान खान और सलीम खान के पुतले बनाकर फूंक दिए हैं। साथ ही अभिनेता को चेतावनी भी दी है।

पिता सलीम ने बेटे को बताया बेगुनाह

दरअसल, पिछले दिनों एक इंटरव्यू में सलीम खान ने सलमान को बेगुनाह बताया था। उन्होंने कहा कि मेरे बेटे ने कोई गुनाह नहीं किया है। उन्होंने कहा कि कोई गुनाह किया है, आपने देखा है? आपको मालूम है? जांच पड़ताल की है? हमने तो कभी बंदूक भी यूज नहीं की। सलीम खान ने कहा, सलमान ने कहा मैं तो था भी नहीं उस समय, उस जगह पर। उसको नहीं शौक जानवर मारने का, वो जानवर से मोहब्बत करता है।

बिश्नाई समाज बोले सलीम खान गुमराह कर रहे

सलीम खान के बयान के बाद से ही बिश्नोई समाज उनसे नाराज हो गया है। उनका कहना है कि सलीम खान गुमराह कर रहे हैं। वह सलमान को बेकसूर बता रहे हैं। जबकि उन्होंने ही काले हिरण को मारा है। बिश्नोई समाज के लिए काला हिरण उनके बच्चे के समान होता है इसलिए वह काले हिरण को मारने की बात को कभी नहीं भूल सकते हैं। उन्होंने कहा, जब तक सलमान खान इसके लिए माफी नहीं मांगते बिश्नाई समाज उन्हें दोषी मानता रहेगा।

पिता सलीम और सलमान खान का फूंका पूतला

सलीम खान के बयान से नाराज होकर बिश्नाई समाज के लोगों ने शनिवार को जयपुर में जमा होकर उनके खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही सलीम खान और सलमान खान के पुतले बनाकर भी फूंकें। इस घटना के बाद से सलमान और सलीम खान की तरफ से कोई भी बयान नहीं आया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: सनसनीखेज मामला, IRS अधिकारी की बेटी की घर में हत्या, घरेलू सहायक पर शक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के अमर कॉलोनी...

खरगे के बयान पर सियासी संग्राम, भाजपा ने चुनाव आयोग का खटखटाया दरवाजा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का...

Saharanpur News: पुलिस ने मुठभेड़ में चोरी का आरोपी पकड़ा, पैर में लगी गोली

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना तीतरों पुलिस ने मुठभेड़ के...
spot_imgspot_img