Saturday, May 9, 2026
- Advertisement -

भाजपा प्रत्याशी वंदना मुदित वर्मा के सिर सजा जीत का सेहरा

  • सपा के आरिफ जौला को मिले केवल 842 वोट, बाकी प्रत्याशी औंधे मुंह 

वरिष्ठ संवाददाता  |

सहारनपुर:  एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी वंदना मुदित वर्मा विजयी हुई हैं। उन्होंने सपा प्रत्याशी आरिफ जौला को हरा दिया है। वंदना वर्मा को 3843 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्ं्द्वी आरिफ को 842 वोट मिले हैं। वंदना वर्मा ने 3001 वोट के बड़े अंतर से जीत हासिल की है। उनकी जीत पर भाजपा ने जश्न मनाया। मिठाइयां बांटीं।

मुजफ्फरनगर-सहारनपुर प्राधिकारी क्षेत्र के लिए दस अप्रैल को वोट डाले गए थे। मतगणना मंगलवार की सुबह 8 बजे जेवी जैन कालेज में शुरू हुई। चुनाव में 5115 में से 4720 वैध मत पड़े थे। मतगणना के लिए 7 टेबलें लगाई गई थीं। एक टेबल रिटर्निंग आॅफिसर के लिए लगाई गई थी।

लगभग साढ़े ग्यालह बजे वोटों की गणना पूरी हो गई। (सहारनपुर-मुजफ्फरनगर, शामली-मुजफ्फरनगर प्राधिकारी) में भाजपा की वंदना मुदित वर्मा ने अपने प्रतिदंद्वी सपा के मोहम्मद आरिफ जौला को हरा दिया। इसका आधिकारिक घोषणा की गई। बता दें कि सुबह आठ बजे सबसे पहले बैलेट पेपर खोला गया। इसके बाद 25-25 के बंडल बनाए गए। मतों की गिनती में 212 मत निरस्त घोषित किये गए।

11 बजे मतों की गिनती पूरी कर ली गई। इसमें भाजपा की वंदना वर्मा को 3843 वोट मिले, जबकि सपा के मोहम्मद आरिफ को 842 वोट मिले। इनके अलावा निर्दलीय सुशील कुमार को 11, मोहम्मद जाहिद को 6 व प्रमोद आर्य को 18 वोट मिले।

जानकारी के मुताबिक कुल 212 मतों को निरस्त घोषित किया गया। फिलहाल, भाजपा प्रत्याशी की जीत पर जश्न हुआ। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटीं। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष डा. महेंद्र सैनी, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, खतौली विधायक विक्रम सैनी, एमएलसी चौधरी विरेंद्र सिंह, डीसीबी चेयरमैन चौधरी राजपाल सिंह, भाजपा के प्रदेश मंत्री डा. चंद्रमोहन आदि अनेक भाजपा नेता मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img