Friday, May 1, 2026
- Advertisement -

लगातार किसानों को धोखा दे रही है भाजपा सरकार: अखिलेश यादव

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार लगातार किसानों को धोखा दे रही है। भाजपा पिछले आठ सालों से किसानों की आय दोगुनी करने का झूठा वादा करती है। पहले कहा गया कि 2022 तक किसानों की आय दुगनी कर देंगे, अब किसानों की आय दुगनी करने के लिए फ्रांस की सरकार से समझौता हो रहा है।

सरकार ने अब किसानों को छलने का नया शिगूफा तैयार किया है। बढ़ती मंहगाई, डीजल, पेट्रोल की बढ़ी कीमतों, खाद, बीज, कीटनाशक आदि अन्य कृषि उपयोगी वस्तुओं के बढ़ते दामों से किसानों की आय कैसे दुगनी होगी? यह समझ से परे है। जब वर्ष 2022 समाप्ति पर है तब भाजपा का यह कहना कि किसानों की आय दोगुनी करने की भावी योजना पर विचार मंथन चल रहा है, यह तब और हास्यास्पद हो जाता है जब अब कहा जा रहा है कि यह विदेशी मदद से ही संभव हो सकेगा।

भाजपा सरकार जानती है कि किसान उसके झूठ में अब नहीं आने वाला है। किसान भाजपा की चालबाजियों को समझने लगा है तो सरकार नया सपना दिखाने में जुट गई है। सरकार अब कह रही है कि उसने किसानों की आय दुगना करने के लिए फ्रांस की इनोटेरा एजी फर्म के साथ एमओयू साइन किया है। यह भाजपा सरकार का किसानों के साथ एक और झांसा है।

कैसी विडम्बना है कि 80 करोड़ लोगों को अनाज बांटने का ढिंढ़ोरा पीटने वाली भाजपा सरकार अन्न उत्पादक किसान के साथ धोखे पर धोखा करने में नहीं हिचक रही है।

भाजपा सरकार जबसे बनी है किसानों के दुर्दिन शुरू हो गए हैं। कर्जमाफी के नाम पर उन्हें बहकाया गया, सम्माननिधि देकर जबरन वसूली शुरू कर दी गई, बिजली बिल माफी का सपना दिखाकर वोट बटोरे गए पर कोई रियायत नहीं दी गई, उसको मुफ्त सिंचाई की सुविधा भी नहीं मिली। गन्ना किसानों का बकाया भुगतान नहीं हो रहा है। किसान की आय दुगनी करने में भाजपा की उत्तर प्रदेश सरकार पूरी तरह नाकाम रही है।

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार खेती किसानी पर बड़ी-बड़ी बातें करती है पर जो, धरती मां हम सबका पेट भरती है, और जो किसान फसल उगाकर भाजपा सरकार को परोपकारी बनने का मौका देता है। उसी किसान को छलने की नई-नई तरकीबें भाजपा सरकार खोजती रहती है। लेकिन उसका यह धोखाधड़ी का तौर-तरीका जनता खूब अच्छी तरह जान गई है। अब वह उसके झांसे में आगे नहीं आने वाली है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बच्चों में जिम्मेदारी और उनकी दिनचर्या

डॉ विजय गर्ग विकर्षणों और अवसरों से भरी तेजी से...

झूठ का दोहराव सच का आगाज

जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर सारा बारबर द्वारा किए...

लोकतंत्र का आईना या मीडिया का मुखौटा

जब आंकड़ों की चकाचौंध सच का मुखौटा पहनने लगे,...

वेतन के लिए ही नहीं लड़ता मजदूर

मजदूर दिवस पर श्रमिक आंदोलनों की चर्चा अक्सर फैक्टरी...
spot_imgspot_img