Monday, April 20, 2026
- Advertisement -

भाजपा नेत्री की मौत का मामला: बेटियों ने लगाई पीएम मोदी-सीएम योगी से गुहार

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: ‘मोदी-योगी जी प्लीज, मेरी मम्मी को न्याय दिलाइए। कल मैं स्कूल जा रही थी तो पापा ने मुझसे कहा था कि आप जब स्कूल से वापस आओगे तो तुम्हारी मां मरी मिलेगी। लखनऊ में भी कह रहे थे कि बांदा जाकर तुम्हारी मां को मार दूंगा’। पापा के खिलाफ बगावत के ये सुर मां श्वेता को गंवाने वाली बेटियों ने मीडिया के सामने बोले।

हाथ जोड़कर बिलखती हुई बेटियों ने मीडिया के समक्ष कहा- ‘दादी, बाबा, बड़े पापा सबको जेल भिजवाओ। सबने मेरी मां को मार डाला, ताने मार-मार कर। गालियां देते थे। बुरा-बुरा बोलते थे। बाबा मेरी मां को गाली देते थे। बड़े पापा धनंजय अच्छे हैं। वह कुछ नहीं कहते थे। बाबा कहते थे कि हम लोगों को प्राइमरी स्कूल में पढ़ाओ। श्वेता को तलाक दे दो। दूसरी शादी कर लो। लड़का चाहिए। उन्होंने मां को मार डाला-मार डाला।

प्लीज मेरी मां को इंसाफ दिलाओ’। फफक-फफक कर रो रहीं बेटियों की यह फरियाद सुनकर वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। बेटी गौरी, मिट्टो और अविष्का को मौसी करिश्मा और मामा ओमकार सिंह व शुभम सिंह ने सीने से लगाकर संभाला और सांत्वना दी।

24 3

दबाव और आक्रोश के मद्देनजर पुलिस ने श्वेता गौर के भाई की तहरीर पर रिटायर्ड डीआईजी ससुर सहित पति, सास व जेठ के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट तो दर्ज कर ली है। लेकिन इनकी गिरफ्तारी के मूड में नहीं नजर आ रही। पुलिस उपाधीक्षक सदर राकेश कुमार सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम में हैंगिंग यानी आत्महत्या की रिपोर्ट आई है।

बाहरी चोट भी नहीं मिली है। ऐसे में पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विवेचना में पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर ही गिरफ्तारी या अगली कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि भाई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। विवेचना की जा रही है। बेटियों द्वारा पिता और श्वेता के ससुर, सास आदि पर लगाए गए आरोपों के बारे में क्षेत्राधिकारी ने कहा कि विवेचना में ऐसे कोई आरोप सामने नहीं आए हैं।

बेटियों को मिलेगी पापा की आधी संपत्ति

मां के हाथों हंसते-खेलते खुशहाल जिंदगी बसर कर रहीं तीनों बेटियों को पापा की संपत्ति में आधा हिस्सा मिलेगा। फिलहाल तीनों बेटियां यहां इंदिरा नगर स्थित ददिहाल में रहकर ननिहाल के हाथों परवरिश पाएंगी। गुरुवार को यहां अंतिम संस्कार के पहले हुई मायके और ससुराल पक्षों के बीच पंचायत में यही फैसला हुआ। श्वेता के ससुर रिटायर्ड डीआईजी राजबहादुर सिंह ने सभी के सामने भरोसा दिया कि दीपक की जो भी संपत्ति है उसमें आधा हिस्सा बेटियों के नाम किया जाएगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

sadhvi sail: कौन हैं साध्वी सैल? 7 भाषाओं में पारंगत और मिस इंडिया 2026 की विजेता

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Delhi News: आरके आश्रम मार्ग स्टेशन से जुड़ेगा दिल्ली का मेट्रो नेटवर्क, सफर अब 88 किलोमीटर तक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार...
spot_imgspot_img