- जिला पंचायत के वार्ड 15 से रालोद प्रत्याशी सुभाष गुर्जर के समर्थन में उमड़ रहा जनसैलाब
- सुभाष का पाली, मवीकलां, काठा आदि गांवों में ढोल नगाड़ों से हुआ भव्य स्वागत
मुख्य संवाददाता |
बागपत: जिला पंचायत के वार्ड 15 से रालोद प्रत्याशी सुभाष गुर्जर ने कहा कि इस क्षेत्र ने रालोद को हमेशा बेहद स्नेह और आशीर्वाद दिया है। 19 अप्रैल को भी इसी तरह आशीर्वाद मिला तो रालोद भी मजबूत होगा और क्षेत्र में विकास के नए रास्ते भी खुलेंगे। उन्होंने कहा कि जनता ने विश्वास जताया और विजयी बनाया तो उनकी जीत नहीं बल्कि क्षेत्र के हर नागरिक की जीत होगी।
वार्ड 15 से जिला पंचायत सदस्य पद के रालोद प्रत्याशी सुभाष गुर्जर ने पाली, मवीकलां, काठा आदि गांवों में जनसंपर्क किया। तीनों गांवों में सुभाष गुर्जर का फूल-मालाओं से ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। ग्रामीणों ने यहां तक भरोसा जताया कि इस बार जीत सुभाष गुर्जर की होगी और रालोद को मजबूत करने का काम किया जाएगा।

