- किसान आंदोलन के समर्थन में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर मवीकला टोल को कराया फ्री
जनवाणी संवाददाता |
खेकड़ा: किसान आंदोलन को लेकर भाकियू का भी आंदोलन जारी है। भाकियू ने शनिवार को ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे का मवीकला स्थित टोल फ्री कराया। सुबह से सभी वाहन बिना टोल के गुजारे जा रहे है।
हाल में लागू किये गए तीन नए कृषि कानूनों को लेकर किसान सड़कों पर है और आंदोलन कर रहे है। किसानों के समर्थन में हर दिन आंदोलन हो रहे है। भारतीय किसान यूनियन ने शनिवार को आंदोलन के तहत ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे के मवीकला स्थित टोल को फ्री कराया।
जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सुबह से ही टोल को फ्री कराना शुरू कर दिया था। जिलाध्यक्ष ने बताया कि सभी वाहनों को बिना टोल के निकाला जा रहा है।

उन्होंने कहा कि किसानों की सुध सरकार को नहीं है। किसान अपने हक की लड़ाई के लिए आज सड़को पर उतरने को मजबूर है। लेकिन सरकार आवाज सुनने को तैयार नहीं है। इस बार किसान आरपार की लड़ाई करने को सड़कों पर उतरा है।

