Saturday, May 30, 2026
- Advertisement -

Meerut News: बोगस कंपनी ने 1.67 करोड़ की जीएसटी की लगाई चपत

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: ईदगाह कॉलोनी में किराये के मकान में कुछ माह चलाने के बाद सर्वश्री एसआर एंटरप्राइजेज कंपनी को बंद कर दिया गया। इस दौरान कंपनी ने गुवहाटी की दो बोगस कंपनियों से बिना माल लिए 12, 50, 23, 570 रुपये का खरीद दर्शायी। यह खरीद बिना ई-वे बिल के की गई। साथ ही, 8, 62, 99, 208 रुपये की आउट वर्ड सप्लाई की गई। इस तरह से कंपनी ने एक करोड़, 67 लाख, 90 हजार, 215 रुपये के राजस्व की चपत लगा दी।

उपायुक्त राज्य कर के क्षेत्रीय कार्यालय में राज्य कर अधिकारी विशेष अनुसंधान शाखा अभिनव श्रीवास्तव ने लिसाड़ी गेट थाने पर मुकदमा दर्ज कराया है। अभिनव रस्तौगी ने बताया कि शहरीन पत्नी शोएब के नाम रजिस्टर्ड एसआर इंटरप्राइजेज, ईदगाह कालोनी का गत तीन जुलाई को निरीक्षण किया गया। फर्म का पोर्टल पर घोषित पते की जब जांच की गई तो वहां पर कोई कंपनी नहीं मिली। इस पर पोर्टल पर अपलोड किरायानामा व फर्म का बिजली बिल किया गया था। मकान मालिक मौहम्मद सईद अहमद ने राज्य कर अधिकारी को बातया कि एसआर इंटरप्राइजेज कुछ माह चली थी, उसके बाद मालिक बंद करके चली गई। फर्म का पोर्टल पर दर्ज नंबर भी बंद है जबकि दूसरे नंबर रिंग जाने के बाद भी रिस्पॉस नहीं मिल रहा है। फर्म की मालकिन ने सीजीएसटी के रजिस्ट्रेशन प्राप्त करने के लिए कॉपर वेस्ट, फैरस वेस्ट, एल्युमिनियम स्क्रैप, सीमेंट व टीएमटी बार के व्यापार का विवरा दिया है। किरायेनामा के अनुसार फर्म एक जुलाई 2024 से चालू है।

गुवाहाटी की बोगस कंपनियों से लेन-देन

राज्य कर अधिकारी अभिनव श्रीवास्तव ने बताया कि फर्म के डाटा एनालिसेसस में सुनील इंटरप्राइजेज गुवाहाटी, असम से वर्ष 2024-25 में 4 करोड़, 97 लाख, 7 हजार, 693 की खरीद की गई। जिसमें जीएसटी की धनराशि 89 लाख, 47 हजार, 384 रुपये निहित है। श्रीवास्तव ने बताया कि सुनील एंटरप्राइजेज गुवाहाटी के अधीक्षक द्वितीय डी रेंज गुवाहाटी, असम द्वारा जीएसटी एक्ट रूल 21 (ए) के तहत फर्म पैलेस आॅफ बिजनेस नॉट फाउंड के आधार पर फर्म का रजिस्ट्रेशन निलंबित किया गया है। इस जांच में सुनील इंटरप्राइजेज गुवाहाटी बोगस फर्म है। इसके अलावा दूसरी फर्म वेद इंटरप्राइजेज गुवाहाटी से वित्तीय वर्ष 2024-25 व 2025-26 में 7 करोड़, 53 लाख, 15 हजार, 877 रुपये की खरीद की गई। जिसमें एक करोड़, 35 लाख, 56 हजार, 858 रुपये की आईटीसी निहित है। वेद इंटरप्राइजेज से संबंधित अधीक्षक आईसी रेंज गुवहाटी द्वारा फर्म को बोगस घोषित किया गया है। फर्म केवल बिल जारी कर रही है, माल सप्लाई नहीं कर रही। इस तरह एसआर इंटरप्राइजेज द्वारा बोगस बिलिंग से बिना माल खरीदे व अनिवार्य रूप से लागू ई-वे बिल फोर्म के फर्म द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में 8,82,99,208 रुपये की आउटवर्ड सप्लाई दी गई जिसमें आईजीएसटी 46,01,969 रुपये, एसजीएसटी 60,94,123 रुपये व सीजीएसटी 60,94,123 रुपये की धनराशि आईटीसी के रूप में निहित है। इस तरह एसआर इंटरप्राइजेज ने बिना किसी खरीद के 1 करोड़, 67 लाख,90हजार, 215 रुपये की आईटीसी पस-आॅन की। यानी एसआर इंटरप्राइजेज ने 1 करोड़, 67 लाख, 90 हजार, 215 रुपये के राजस्व की क्षति पहुंचाई है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Meerut News: मेरठ में संदिग्ध हालत में युवक की मौत, टॉयलेट में मिला शव

जनवाी ब्यूरो | मेरठ: थाना टीपी नगर क्षेत्र में मालियाना...

Delhi News: स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, नौ गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल...

Bihar News: सरकारी आवास विवाद, राबड़ी देवी ने नोटिस को ठुकराया, दिया तीखा बयान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और...

UP News: ईद पर मिलने बुलाया, फिर चाकू से हमला, 17 वर्षीय छात्र की मौत से सनसनी

जनवाणी ब्यूरो | गाजियाबाद: पुलिस ने बताया कि गाजियाबाद की...
spot_imgspot_img