जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: बिहार के जमुई जिलें में दो दिन से लगातार बारिश के बाद बरनार नदी पर बना सोने-चुरहेत काजवे पुल अचानक धंस गया। बताया जा रहा है कि पानी के तेज बहाव के कारण इस पुल का तीन से दस नंबर पिलर धसकर एक तरफ को झुक गया हैं। सूचना मिलते ही प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर आवाजाही पर रोक लगाई और दोनों छोर पर बैरिकैडिंग कर लगाएं। आवागमन ठप होने के कारण कई गांव के लोगों का शहर से संपर्क टूट गया है।
प्रशासन के मुताबिक, लगातार बारिश के कारण नदियों का जलस्तर उफान पर है। पानी की तेज बहाव के कारण पुल धंस गया। यह पुल सोनो प्रखंड मुख्यालय को पश्चिम क्षेत्र से जोड़ती है। इससे आसपास के कई गांव का संपर्क टूट गया।
वहीं, पुल धंसने ने की सूचना पर स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंची और एहतियात बरतते हुए सोनो चुरहेत काजवे मार्ग पर परिचालन को पूरी तरह रोक दिया गया। पुल के दोनों और बेरिकेडिंग कर दी गई है। प्रशासन का कहना है कि पुल की मरम्मती का काम जल्द से जल्द करवाया जा रहा है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

