Thursday, May 28, 2026
- Advertisement -

धनतेरस को लेकर सराफा बाजार में भी चमक

  • कारोबारियों को धनवर्षा की उम्मीद, पांच गुना उछाल लेगा ज्वेलरी का बाजार

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: धनतेरस के पर्व को लेकर सराफा बाजार भी सजकर तैयार हो चुका है। गत वर्षों के दामों से तुलना करे तो इस वर्ष सोने व चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की जा रही है। जिसके चलते सराफा व्यापारियों को आस है कि ज्वेलरी का बाजार पांच गुना उछाल लेगा। सोने व चांदी के पिछले 10 दिन के आंकड़ों पर गौर करे तो तब प्रतिदिन 15 सौ से 2 हजार तक की गिरावट तर्ज की जा रही थी, लेकिन इस सप्ताह यह गिरावट 300 से 400 रुपये पर आकर टिक गई है।

बता दें कि भारत में सोना खरीदने का सांस्कृतिक महत्व है। सोने को समृद्धि का कारक माना जाता है और इसलिए लोग कीमत से बेपरवाह होकर सोना खरीदते हैं। अगर मौका धनतेरस जैसे त्योहार का हो तो सोने-चांदी की खरीदारी और खास हो जाती है। इस साल धनतेरस का त्योहार 22 अक्टूबर 2022 को मनाया जाएगा। धनतेरस के दिन लोग सोने, चांदी के सिक्के, आभूषण और बर्तनों की खरीदारी करते हैं।

क्योंकि इस दिन सोने-चांदी की खरीदारी काफी शुभ होता है। माना जाता है कि ऐसा करने से माता लक्ष्मी और भगवान कुबेर का आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती। इस दीवाली सोना खूब चमक रहा है। पिछले वर्ष जहां ज्वेलरी बाजार में मायूसी थी, वहीं इस बार खूब रौनक छा रही है। शनिवार नवंबर को धनतेरस है। जिस तरह से लोगों का रुझान दिख रहा है, उससे बाजार में मंगल ही मंगल रहने की उम्मीद भी बढ़ गई है।

09 19

विशेष बात ये है कि इस बार चांदी की मूर्तियों की काफी मांग है। भगवान श्रीगणेश, मां लक्ष्मी, श्रीराम दरबार की पांच हजार से लेकर बीस हजार तक की मूर्तियां इस समय बाजार में हैं। खरीदारी के साथ धनतेरस और दीवाली के दिन तक के लिए बुकिंग कराई जा रही है। ज्वेलरों को उम्मीद है कि करीब छह हजार मूर्तियां बिक सकती हैं। 20 करोड़ तक सोना भी बिकने के आसार हैं।

जोर पर है त्योहार की रौनक

धनतेरस के त्योहार को लेकर सराफा बाजार में जबरदस्त रौनक और तैयारी भी देखी जा रही है। तरह तरह के आॅफर्स के साथ कारोबारी ग्राहकों लुभाने की कोशिश भी कर रहे हैं, लेकिन सोना और चांदी के गिरते भाव लोगों को त्योहारी सीजन का उपहार दे रहे है। क्योंकि धनतेरस पर सोना और चांदी खरीदने की परंपरा है।

राहत बनकर आई दीपावली

मंदी की मार झेल रहे बाजार के लिए ये दीवाली बड़ी राहत बनकर आई है। ज्वेलर्स ने अलग-अलग ब्रांडेड आभूषणों पर लेबर चार्ज भी जीरो कर दिया, ताकि ज्यादा से ज्यादा ग्राहक आ सके। कोरोना काल में कई माह तक मंदी का दौर रहा। अब उम्मीद है कि त्योहार सीजन अच्छा जाए।

सोने के दाम

  • 20 अक्टूबर

24 कैरेट 51 हजार 950

22 कैरेट 47 हजार 586

चांदी 57 हजार 300

  • 21 अक्टूबर

22 कैरेट 45 हजार 403

24 कैरेट 51 हजार 750

चांदी 57 हजार 250

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Savarkar Jayanti: वीर सावरकर को देशभर से नमन, अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: विनायक दामोदर सावरकर की जयंती...

Weather Update: एनसीआर में उबलता पारा, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में मई के आखिरी...
spot_imgspot_img