Thursday, April 16, 2026
- Advertisement -

बसपा ने दोबारा परिसीमन होने पर उठाए सवाल

  • कहा क्या पूर्व के अधिकारियों ने गलत परिसीमन किया था?

जनवाणी संवाददाता |

हरिद्वार: जिला पंचायत चुनाव के लिए हरिद्वार में हो रहे परिसीमन को लेकर बसपा नेताओं ने सवाल खड़े किए हैं। बसपा नेताओं ने प्रेसवार्ता कर कहा कि एक बार परिसीमन होने के बाद दोबारा परिसीमन क्यों कराया जा रहा है? क्या पूर्व के अधिकारियों ने गलत परिसीमन किया था?

गुरुवार को यूपी के पूर्व मंत्री और बसपा प्रदेश प्रभारी जीसी दिनकर, नरेश कुमार गौतम, विधायक मोहम्मद शहजाद, विधायक सरबत करीम अंसारी, प्रदेश अध्यक्ष आदित्य ब्रजपाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से हरिद्वार प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता की।

प्रदेश प्रभारी जीसी दिनकर ने कहा कि 31 जुलाई वर्ष 2020 के शासनादेश में पंचायत चुनाव के लिए परिसीमन के आदेश दिये गए थे। उसमें स्पष्ट लिखा था कि उन क्षेत्रों का परिसीमन किया जायेगा, जिन ग्रामीण क्षेत्र की आबादी नगर निगम या नगर पंचायत नगर पालिका में शामिल हो चुकी है। विधायक शहजाद ने कहा कि शासनादेश के बाद पूरे जिले का परिसीमन हो चुका है।

इसके बाद 18 नवंबर 2021 को आरक्षण सूची भी जारी कर दी गई थी। उन्होंने सवाल पूछते हुए कहा कि क्या कहीं आरक्षण जारी होने के बाद दोबारा परिसीमन होता देखा है? उन्होंने बताया कि इसी दिन लक्सर में नगर पंचायत सुल्तानपुर आदमपुर का गठन किया गया है। विकासखंड लक्सर का ही पुन परीसिमन होना चाहिए था न कि पूरे जिले का।

पूर्व जिपं अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार चुनाव कराने से बचना चाह रही है। कोर्ट के हस्तक्षेप के कारण चुनाव कराना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि एक नेता के घर में बैठकर परिसीमन कराया जा रहा है, जबकि पहले अधिकारियों के कार्यालय में हुआ करता था।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

CBSE 10th Result 2026: उमंग App पर अपडेट, इन 5 तरीकों से चेक करें अपना परिणाम

नमस्कार दैनिक जनवाणी डॉट कॉम वेबसाइट आपका हार्दिक स्वागत...

मानसिक स्वास्थ्य के लिए घातक ध्वनि प्रदूषण

राजेंद्र चतुर्वेदी सन1943 में ब्रिटेन के वैज्ञानिकों का ध्यान पहली...

उम्र को झुठला सकता है आहार

भाषणा बांसल आपके चेहरे की झुर्रियां अक्सर आपकी बढ़ती उम्र...

भाड़े की भीड़ में यूट्यूबर

भारतीय लोकतंत्र में अफवाहों के आधार पर नित्य ही...

चुनाव निपटते ही बेकाबू हो सकती है महंगाई

सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के...
spot_imgspot_img