जनवाणी संवाददाता |
मुज़फ्फरनगर: नगर के जानसठ रोड स्थित लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में रविवार को एनसीसी की सी सर्टिफिकेट परीक्षा संपन्न कराई गई, जिसमें जनपद के विभिन्न कॉलेज के कुल 130 कैडेट्स ( गर्ल्स एवं बॉयस ) ने प्रतिभाग किया।
यह परीक्षा एनसीसी की 83 बटालियन सहारनपुर के कर्नल एनएस मान, सेना मेडल, 86 बटालियन के लेफ्टिनेंट कर्नल लक्ष्मण सिंह गोसाई एवं 82 यूपी बटालियन के कर्नल बकुल गोसाई के कुशल निर्देशन में सम्पन्न हुई। परीक्षा दो चरणों में आयोजित की गई, जिसके प्रथम चरण में लिखित परीक्षा आयोजित की गई, जो 355 अंक की थी और इसमें 14 भाग थे।
इसके पश्चात प्रयोगात्मक परीक्षा संपन्न कराई गई, जो 145 अंक की थी, प्रयोगात्मक परीक्षा में कैडेट को ड्रिल परीक्षा, शस्त्र परीक्षा, फील्ड क्राफ्ट बेटल क्राफ्ट, मैप रीडिंग एवम कम्युनिकेशन स्किल आदि कठिन प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ा। कैडेटों का परीक्षा के प्रति उत्साह देखते ही बनता था, क्योंकि इस परीक्षा को उत्तीर्ण करने के पश्चात भारत सरकार एवम राज्य सरकार की विभिन्न नौकरियों में इसका लाभ मिलेगा। इस परीक्षा को ए तथा बी ग्रेड से उत्तीर्ण करने वाले कैडेट सेना में सीधे एसएसबी में इंटरव्यू की परीक्षा में सम्मिलित होकर उसे पास करके सीधे लेफ्टिनेंट के पद पर आसीन होकर देश सेवा में अपना भविष्य सँवारते हैं।
परीक्षा में मेजर विजय कुमार ढाका, लेफ्टिनेंट स्वदेश वर्मा, लेफ्टिनेंट बबिता राणा, तृतीय अधिकारी राजकमल वर्मा, सूबेदार मेजर महर सिंह, सूबेदार सहेंद्र पाल सिंह, सूबेदार धर्मपाल, हवलदार अंग्रेज सिंह, हवलदार लक्ष्मण सिंह, हवलदार राजेंद्र, हवलदार सोमदत, हवलदार दलबीर सिंह, तलबीर सिंह आदि ने अपना सहयोग पूर्ण रूप से दिया।

