- जनपद मुजफ्फरनगर से भी भारी संख्या में पदाधिकारी कार्यकर्ता पंचायत में लेंगे हिस्सा
जनवाणी संवाददाता |
छपार: भारतीय किसान यूनियन (तोमर) की एक सभा गांव महरायपुर मे देवदत्त त्यागी के आवास पर हुई जहा भाकियू (तोमर) के पश्चिमी प्रदेश प्रभारी अजय त्यागी ने सभा मे मौजूद संगठन पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया की सभी मजबूती के साथ अपनी तैयारी करें और 11 मार्च को सरसावा थाने पर होने जा रही महापंचायत में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले और पंचायत को सफल बनाने का काम करें संगठन के कार्यकारिणी प्रदेश अध्यक्ष चैधरी शहजाद प्रधान ने कहा कि भाकियू तोमर द्वारा 13 अक्टूबर को सरसावा टोल प्लाजा पर धरना प्रदर्शन करते समय एक काली स्कार्पियो ने जिसका नंबर यूपी 5555 था पहले तो किसानों पर गाड़ी चढ़कर कुचलना का प्रयास किया उसके बाद संगठन के युवा मंडल प्रभारी को जबरन गाड़ी में उठाकर गिरा लिया जैसे यह मामला कार्यकर्ताओं को पता लगा तो उन्होने बड़ी मुश्किल से मंडल प्रभारी कि जान बचाई उसके बाद वहां मोके पर पंहुचे सीओ और कोतवाल सरसावा के मजबूत आश्वासन पर धरना समाप्त कराया और अपहरण करने वालो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया मुकदमा संख्या 0297 395,323 जैसी गम्भीर धाराओ मे दर्ज कराया था लेकिन लगभग 6 महीने बीत जाने के बाद अभी तक कोई भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है जिसके चलते संगठन मे भारी रोष है 11 मार्च को सरसावा थाने पर पंचायत का ऐलान किया गया है चैधरी शहजाद प्रधान ने बताया कि पंचायत मे मुजफ्फरनगर के किसान भी हिस्सा लेगे संगठन के प्रदेश प्रभारी अजय ने दावा किया है कि जब तक समाधान नहीं तब तक संगठन पंचायत समाप्त नही करेगा। इस मोके पर मुख्य रुप से राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि पवन त्यागी दीपक कंमाडो ऐहसान चैधरी अमित कुमार मुकेश गुर्जर विनीत त्यागी उदित त्यागी आशु नितिन विकास रितिक आर्य कान्हा छोटू त्यागी आदि मौजूद रहे।

