- दोनों थाना पुलिस ने एक-एक बदमाश को मारी गोली, चोरी का माल किया बरामद
जनवाणी संवाददाता |
मुजफ्फरनगर: जानसठ व ककरौली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद टावरों पर चोरी करने वाले बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का माल बरामद किया है। दोनों थाना पुलिस ने मुठभेड़ में एक-एक बदमाश को गोली मारकर घायल कर दिया।
शुक्रवार की रात्रि थाना जानसठ पुलिस को मुखविर खास से सूचना प्राप्त हुई कि टॉवरो से बैट्री चोरी करने वाला गिरोह कबाल से ढांसरी रोड पर आने वाला है। सूचना पर विश्वास करते हुए थाना जानसठ पुलिस टीम ढांसरी रोड पर पहुंचकर संदिग्ध वाहन व व्यक्तियों की चैकिंग करने लगे तभी तेज रफ्तार से आती हुई एक बिना नम्बर की गाडी को चेकिंग हेतु रुकने का इशारा किया तो बदमाशों द्वारा गाडी को बापस मोडकर भागनें लगे जिस कारण बदमाशों की गाडी सडक किनारें नाली में फंस गयी। पुलिस टीम द्वारा उक्त गाड़ी का पीछा किया गया तो बदमाशों ने गाडी से उतरकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करते हुए भागने लगें।
पुलिस टीम द्वारा बदमाशों को आत्मसमर्पण की चेतावनी देते हुए अपनी जान की परवाह न करके बदमाशों की फायरिंग रेंज में घुसकर आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें 01 अभियुक्त घायल हो गया तथा अन्य 01 बदमाश को कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया। तथा बदमाशों का तीसरा साथी अभियुक्त फरार हो गया। गिरफ्तार बदमाश ने अपना नाम शाहिद पुत्र इकबाल निवासी अशोक बिहार थाना लोनी जनपद गाजियाबाद।(घायल) व इमरान पुत्र इस्लाम निवासी पसौंदा थाना टीला मोड जनपद गाजियाबाद बताया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 01 स्विफ्ट कार बिना नम्बर प्लेट।(घटना में प्रयुक्त), 02 तमंचे मय 02 खोखा व 04 जिन्दा कारतूस 12 बोर, 06 बैट्री टावर की, 05 आर0आर0यू0 टावर के, 06 केबिल टुकडे टावर के बरामद किये हैं।
दूसरी ओर थाना ककरौली पुलिस को चैकिंग के दौरान कन्ट्रोल रूम द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि थानाक्षेत्र जानसठ में चैकिंग के दौरान 01 बदमाश जानसठ पुलिस पर जान से मारने की नियत से फायर करते हुए फरार हो गया। जिसका पुलिस टीम द्वारा पीछा किया जा रहा है। सूचना पर ककरौली पुलिस द्वारा बेरिकेटिंग लगाकर सदिंग्ध व्यक्ति व बाहन की चैैकिंग करने लगी। कुछ देर बाद जंगल के रास्ते से 01 व्यक्ति आता दिखाई दिया जिसे पुलिस टीम ने चैकिंग के लिए रूकने का इशारा किया। पुलिस टीम द्वारा अपने आप को घिरा समझकर उक्त बदमाश पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर करते हुए जंगल की तरफ भागनें लगा।
पुलिस टीम द्वारा बदमाश को आत्मसमर्पण की चेतावनी देते हुए अपनी जान की परवाह न करके बदमाश की फायरिंग रेंज में घुसकर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म फायरिंग की गयी जिसमें बदमाश घायल हो गया। घायल बदमाश ने अपना नाम साकिब पुत्र उम्मेद अली निवासी ग्राम सिकरेडा थाना सिखेडा, मुजफ्फरनगर हाल निवासी पूजा कालोनी थाना लोनी जनपद गाजियाबाद बताया है। आरोपी के कब्जे से एक तमंचा मय एक खोखा व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर, चार आर0आर0यू0 टावरो से सम्बन्धित (कीमत लगभग 06 लाख रूपये) बरामद हुआ है।

