Tuesday, May 5, 2026
- Advertisement -

अपराधियों के खिलाफ महाअभियान: 48 टीमों ने 42 जगह मारे छापे, 11 बदमाश गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: यूपी की राजधानी में अपराधियों के खिलाफ अब तक के सबसे बड़े अभियान में बाहुबलियों और माफियाओं पर पुलिस का कहर टूटा। पुलिस की 48 टीमों ने राजधानी के वीआईपी और पॉश इलाकों से घनी आबादी वाली बस्तियों में छापे मारकर 11 कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार किया।

पकड़े गए बदमाशों के पास से पुलिस ने तीन पिस्टल, एक बुलेटप्रूफ जैकेट, पांच प्रतिबंधित वायरलेस सेट, बम बनाने की सामग्री, रेलवे के ठेकों से संबंधित दस्तावेज और रजिस्ट्रियों समेत अन्य कागजात बरामद किए हैं। देर शाम तक छापे की कार्रवाई जारी थी।

पुुलिस आयुक्त सुजीत पांडेय ने बताया कि राजधानी में बाहुबली मुख्तार अंसारी, खूंखार खान मुबारक, सीरियल किलर सलीम, रुस्तम और सोहराब तथा शातिर बदमाश अन्नू त्रिपाठी के गिरोह से जुड़े लोगों की धर-पकड़ के लिए अभियान चलाया गया था।

सभी डीसीपी के नेतृत्व में पुलिस की 48 टीमों ने बाहुबली और माफिया गिरोहों के चिह्नित गुर्गों की तलाश में तय स्थानों पर छापे मारे तो हड़कंप मच गया। पुलिस टीमों ने एक साथ 42 स्थानों पर छापेमारी की जिससे बाहुबली और माफिया के गुर्गों और बदमाशों को भागने का मौका नहीं मिल सका।

डीसीपी पूर्वी चारू निगम की टीम ने ट्रांस गोमती क्षेत्र के कुख्यात अपराधी अलीगंज निवासी अभिषेक सिंह उर्फ बाबू सिंह को विभूतिखंड इलाके से गिरफ्तार कर लिया। बाबू सिंह कई साल से मुख्तार के लिए काम कर रहा था। बाहुबली मुख्तार के खास प्रदीप सिंह की तलाश में गोमतीनगर विस्तार स्थित सरस्वती अपार्टमेंट के एक फ्लैट में दबिश दी गई लेकिन वह वहां नहीं मिला।

पुलिस को मौके से एक बुलेटप्रूफ जैकेट, पांच वायरलेस सेट और उनकी बैटरी जरूर मिलीं। वायरलेस सेट आम जनता के उपयोग के लिए प्रतिबंधित हैं। ऐसे सेट और बुलेटप्रूफ जैकेट प्रदीप सिंह के ठिकाने पर कैसे पहुंचे? उनका क्या उपयोग था? इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

इस बीच पुलिस ने कुख्यात बाबू सिंह के अलीगंज स्थित घर पर छापा मारा गया तो वहां से दो पिस्टल और 24 खाली टिफिन बरामद हुए।

पुलिस आयुक्त का कहना है कि बाबू सिंह के घर से बम बनाने की सामग्री भी मिली है। कैंट इलाके से सीरियल किलर भाइयों के गिरोह के सदस्यों को पकड़ा गया तो आलमबाग में मुख्तार के गुर्गे आसिफ खान के ठिकाने पर दबिश दी गई। यहीं पुलिस टीम ने कोलकाता में पकड़े गए रेलवे ठेकेदार सुरेंद्र कालिया और उसके साथियों के घर पर भी छापा मारा।

मौके से रेलवे के ठेकों से संबंधित सैकड़ों दस्तावेज मिले हैं जिन्हें जांच के लिए जब्त कर लिया गया। वजीरगंज में मुख्तार के लिए काम करने वाले शाहिद और कलीम के घर पर भी दबिश पड़ी।

हालांकि, दोनों नहीं मिले। आशियाना के शारदानगर रजनीखंड में पुलिस टीम ने मुख्तार के ड्राइवर गुड् डू शेख के घर पर भी छापा मारा। वह भी गुड्डू घर पर नहीं था। पुलिस उसके बेटे को पूछताछ के लिए थाना लाई है। गुड्डू के घर से कई रजिस्ट्री व अन्य दस्तावेज जब्त किए गए हैं।

पुलिस आयुक्त ने बताया कि पुलिस ने सीरियल किलर भाइयों के साथी आकाश को भी पकड़ा है जिसके पास से काफी संख्या में थर्मोकोल के बड़े बॉक्स और इंजेक्शन के डिब्बे मिले हैं। आकाश पहले खून की सप्लाई करता था। बॉक्स और इंजेक्शन के डिब्बे उसके पास क्यों थे? इसकी जांच की जा रही है।

सीरियल किलर भाइयों का ही साथी शहजादे कुरैशी भी गिरफ्तार किया गया है। उसने दिल्ली में लूट की बड़ी वारदात की थी। इसके अलावा बाहुबली और माफिया गिरोहों के मददगार 21 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 11 शरणदाताओं को भी पकड़कर उनसे बांड भरवाया गया है। सभी शरणदाताओं को अगले तीन महीने तक हर शनिवार को अपने नजदीकी थाना में जाकर हाजिरी देनी होगी। देर शाम तक छापा, तलाशी, गिरफ्तारी और बरामदगी का अभियान जारी था।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP News: जालौन में दर्दनाक सड़क हादसा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, 4 घायल

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: जालौन जनपद के कालपी कोतवाली क्षेत्र...

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी का बड़ा बयान, मतगणना एजेंटों से अपील

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव...

Kerala Elections 2026: केरल में यूडीएफ को बढ़त, कांग्रेस सांसद जेबी माथेर ने जताई खुशी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: चुनाव आयोग के ताज़ा रुझानों...
spot_imgspot_img