Friday, May 15, 2026
- Advertisement -

अभियान का निकला दम, अतिक्रमणकारियों के हवाले फुटपाथ

  • बेगमपुल पर अवैध रूप से घेर रखे हैं फुटपाथ
  • सड़कों किनारे भी सरकारी जमीन पर कब्जा
  • निगम की ओर से नहीं चलाया जा रहा अभियान

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: पूरे शहर पर अतिक्रमण कारियों का कब्जा है। इनके कारण यहां हर ओर जाम की स्थिति बनी है, लेकिन पुलिस प्रशासन हो यहां जिला प्रशासन सभी इन इनकी ओर से आंखें मूंद रखी है। सत्ता पक्ष का दबाव दिखाकर कहीं व्यापारियों ने सड़कों पर अवैध कब्जा कर रखा है तो कहीं पर नगर निगम की कब्जे करवा रहा है। शहर के मुख्य मार्गों के किनारे बने फुटपाथों पर भी लोगों ने कब्जा कर रखा है। यहां लोग फुटपाथ पर ही अपनी दुकानें चला रहे हैं और अधिकारी आंखों पर पट्टी बांधे हुए हैं।

02 24

बता दें कि शहर के मुख्य मार्ग बेगमपुल, हापुड़ रोड, गढ़ रोड सभी जगहों पर ठेले वालों, दुकानदारों, आॅटो रिक्शा आदि ने अवैध रूप से कब्जा जमा रखा है। लाख कोशिशों के बाद भी शहर की स्थिति सुधर नहीं पा रही है। जहां देखों वहां जाम लगा रहता है, लेकिन कोई इसका हल अभी तक नहीं निकाल पाया है। हापुड़ अड्डे की बात करें तो यहां ट्रैफिक पुलिस ने बैरिकेडिंग तक कर दी है, लेकिन उसके बावजूद यहां आॅटो रिक्शा वाले जाम लगाये रहते हैं। वह सड़क पर ही आॅटो रोककर सवारियां भर रहे हैं और कोई इस ओर ध्यान देने वाला नहीं है।

फुटपाथों पर लगा दी दुकानें, नहीं होती कार्रवाई

शहर का सौंदर्यीकरण करने के लिये नगर निगम और एमडीए की ओर से शहर में सड़क किनारे फुटपाथ बनाये जाते हैं। जिससे यहां पैदल यात्री सड़क पर चल सकें उनके लिये यह कार्य किया जाता है, लेकिन यहां अतिक्रमण कारियों और दुकानदारों ने इन फुटपाथों पर कब्जा कर लिया और यहां व्यापार करना शुरू कर दिया है। बेगमपुल पर ही लालकुर्ती बाजार के पास यहां बने फुटपाथ पर दुकानदारों ने अपनी दुकानें सजा रखी हैं और कोई इन्हे रोकने वाला नहीं है। जबकि यहां रैपिड रेल के कार्य के चलते लोगों के निकलते तक की जगह नहीं बचती है। जिस कारण आये दिन यहां जाम की स्थिति बनी रहती है और कोई हल इसका निकलता नजर नहीं आ रहा है।

बेगमपुल से लेकर बच्चा पार्क तक यही हाल

बेगमपुल से बच्चा पार्क की ओर चलने पर गंगा प्लाजा के बार जहां अवैध रूप से सड़कों पर की जा रही पार्किंग जाम का कारण बन रही है। वहीं, कुछ ही दूरी पर जीआईसी के सामने भी सड़क किनारे सरकारी जमीन पर व्यापारियों ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा है। यहां दुकानदारों ने अपनी दुकानें कई कई फीट तक फैला रखी है। जबकि अभी हाल ही में दुकानदारों को नगर निगम की टीम ने यहां से हटाने की बात कही थी, लेकिन अभी तक दुकानदारों ने सड़क से कब्जा नहीं हटाया है।

नगर निगम की ओर से चलाया जाता दिखावे का

अभी बीते माह ही नगर निगम की टीम ने शहर में जली कोठी, बच्चा पार्क, गढ़ रोड, कंकरखेड़ा समेत शहर में न जाने कितने स्थानों पर अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया गया था, लेकिन अभी तक अभियान चले एक माह भी नहीं बीता और सड़कों पर फिर से अतिक्रमण हो गया है। जली कोठी पर अभियान चलाया गया था, लेकिन यहां इस समय पैर रखने तक की जगह नहीं है। जिस कारण यहां हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है। जाम के कारण यहां से निकलना तक मुश्किल हो गया है। यही हाल बेगमपुल और गढ़ रोड व हापुड़ रोड का है। यहां भी लोग सड़कों पर कब्जा किये हैं। जिस कारण प्रतिदिन जाम की स्थिति बनी रहती है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Unnao Case: कुलदीप सिंह सेंगर को सुप्रीम कोर्ट से करारा झटका, आजीवन कारावास की सजा बरकार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने उन्नाव दुष्कर्म...
spot_imgspot_img