Thursday, April 30, 2026
- Advertisement -

कैंट विधायक ने दक्षिणी रिंग रोड और कैंट क्षेत्र से जुड़े मुद्दे उठाए

  • जिले के श्रमिकों और कर्मचारियों को उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा मिलेगी

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: कैंट से भाजपा विधायक अमित अग्रवाल ने 100 बेड के अस्पताल का तोहफा मिलने पर मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि इससे क्षेत्र के लोगों को भारी लाभ मिलेगा। इससे जिले के श्रमिकों और कर्मचारियों को उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा मिलेगी। कहा कि यहां खेलकूद के सामान के साथ-साथ ज्वेलरी, बैंडबाजा, कैंची, उस्तरा, हैंडलूम व खंडसारी सभी उद्योग तथा भवन निर्माण के श्रमिकों का कही रजिस्ट्रेशन नहीं होता है और उन्हें ऐसे एम्स अस्पताल का लाभ नहीं मिल पाता है। अब यहां ईएसआई अस्पताल बनने से उन्हें सीधा लाभ मिलेगा।

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री ने एक्सप्रेस वे, गंगा एक्सप्रेस वे जैसी सौगात दी हैं। एलिवेटेड रोड के लिए भी कार्य योजना तैयार करने के लिए निर्देशित किया गया है। कैंट विधायक ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि मेरठ छावनी परिषद की खराब वितीय व्यवस्था तथा वहां की जनता द्वारा राज्य के राजस्व संग्रह, कर संग्रह में किये जा रहे योगदान को दृष्टिगत रखते हुए, छावनी परिषद को डीम्ड म्यूनिसपलेटी मानते हुए 100 करोड़ की कितीय सहायता प्रदान की जाए। इसी तरह दक्षिणी रिंग रोड बनाने के लिए निष्प्रयोज्य सात किमी लंबे रजवाहे की भूमि को पीडब्ल्यूडी या मेडा को हस्तांतरित कराया जाए।

शहर के भीतर जाम को खत्म करने के लिए ढाई किमी की एलिवेटेड रोड बनाने के लिए निर्देशित किया जाए। उन्होंने सस्ते व सुलभ न्याय के लिए हाईकोर्ट बेंच, रीजनल कनेक्टिविटी के तहत हवाई अड्डे की सुविधा दिलाने की मांग की। उन्होंने यह भी कहा कि अगर इन तमाम परेशानियों को दूर कर दिया जाए तो निश्चित रुप से मेरठ प्रदेश की एक ट्रिलियन डालर वाली अर्थव्यवस्था में बड़ा सहभागी बनेगा।

सांसद ने हवाई उड़ान और रिंग रोड के मुद्दे को मजबूती से उठाया

जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष एयरपोर्ट तैयार कराने, रिंग रोड और गोर्ल्ड पार्क बनाने जैसे मुद्दों को शिद्दत के साथ उठाया। कहा कि मेरठ को इनकी बेहद जरूरत है। सांसद अरुण गोविल ने मुख्यमंत्रनी के समक्ष मेरठ से हवाई उड़ान का मुद्दे प्रमुखता से उठाया। उन्होंने इसके लिए सीएम योगी को समझाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि मेरठ गोल्ड कैपिटल है और हवाई सेवा शुरू होने से यहां कामकाज का अधिक विस्तार हो सकेगा। इसके अलावा उन्होंने गोल्डपार्क की जरूरत पर भी बल दिया। उन्होंने एक जनपद एक प्रोेडक्ट के साथ मेरठ में दो प्रोडक्ट संभव है।

03a 1

इसमें गोल्ड को भी जोड़ा जा सकता है। उन्होंने हस्तिनापुर में परिवहन सेवाओं के विस्तार पर बल दिया। कैंट विधायक ने एलिवेटेड रोड के अलावा इनर रिंग रोड का मुद्दा उठाया। उन्होंने जानकारी दी कि कचहरी में सीएम ने मल्टीलेवल पार्किंग की स्वीकृति पहले ही दे दी है। इसके अलावा 13 किलोमीटर की एलिवेटेड रोड की डीजीआर भी तलब की गयी है। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट बेंच की मांग भी पूरी की जाए। रिजन कनेक्टिविटी के लिए मेरठ से हवाई उड़ान शुरू की जाए। शहीद स्मारक से बच्चापार्क तक एलिवेटेड रोड की स्वीकृत मिले।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बंगाल चुनाव: मतदान के बीच भवानीपुर में बवाल, शुभेंदु अधिकारी को घेरा, पुलिस का लाठीचार्ज

जनवाणी ब्यूरो | कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे...

UP News: PM Modi ने गंगा एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, यूपी को मिला High-Speed कनेक्टिविटी का तोहफा

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश...

UP Weather Update: भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल, रात में भी नहीं मिल रही राहत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: जिले में पड़ रही भीषण गर्मी...
spot_imgspot_img