Saturday, May 9, 2026
- Advertisement -

Meerut News: बुकिंग के बाद भी नहीं मिली कार, नेक्सा शोरूम पर हंगामा, भाकियू महात्मा ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: दिल्ली रोड स्थित नेक्सा शोरूम पर रविवार को उस वक्त हंगामा मच गया। जब कार की डिलीवरी न मिलने से नाराज़ ग्राहकों ने संगठन के साथ धरना दे दिया। मामला बिजनौर निवासी सलमान पुत्र डॉ. इकरामुद्दीन का है। आरोप है कि उन्होंने एडवांस और लाखों रुपये का भुगतान करने के बावजूद बुक की गई बलेनो कार किसी और को बेच दी गई। पीड़ित की शिकायत पर भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और देखते ही देखते शोरूम पर जमकर बवाल हो गया।

सलमान ने बताया कि वह बिजनौर के उमरी चौराहा थाना शिवहारा क्षेत्र के रहने वाले हैं। उन्होंने 3 सितंबर को 11 हजार रुपये देकर बलेनो कार (ब्लू कलर, दो एयरबैग) बुक कराई थी। शोरूम प्रबंधन ने 25 सितंबर तक 80 प्रतिशत रकम जमा करने को कहा, जिस पर उन्होंने करीब 4 लाख 40 हजार रुपये जमा कर दिए। तय तारीख 10 अक्टूबर को जब वह कार लेने पहुंचे तो कर्मचारियों ने बताया कि गाड़ी किसी और को बेच दी गई है। आरोप है कि प्रबंधन ने ₹50 हजार रुपये और जमा करने पर चार एयरबैग वाली दूसरी कार देने का प्रस्ताव रखा। इस पर सलमान ने आपत्ति जताई और जब विरोध किया तो शोरूम मैनेजर ने अभद्रता की।

इसके बाद सलमान ने भाकियू महात्मा के जिला अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी को सूचना दी। कुछ ही देर में संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और शोरूम पर धरना शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि यह ग्राहकों के साथ सीधी धोखाधड़ी है। उन्होंने कहा कि जब तक पीड़ित को उसकी बुक की हुई कार नहीं सौंपी जाती, आंदोलन जारी रहेगा।

करीब तीन घंटे चले हंगामे के बाद शोरूम के जीएम कमलेश शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने सोमवार तक कार की डिलीवरी करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद मामला शांत हुआ। वहीं, शोरूम प्रबंधन ने इस पूरे प्रकरण पर मीडिया से बात करने से इनकार कर दिया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि लाखों रुपये लेकर गाड़ी किसी और को देना उपभोक्ताओं के साथ धोखाधड़ी है। अब देखना यह होगा कि पुलिस और प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img