Sunday, October 4, 2026
- Advertisement -

कार्डधारकों को इस माह मिल सकता है सरसों का तेल

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: जिलापूर्ति विभाग की ओर से इस बार जहां राशन कार्डधारकों को दिये जाने वाले मुफ्त राशन की योजना को होली तक बढ़ाये जाने की योजना है। इसके साथ ही कार्डधारकों को इस माह से सरसों का तेल, चीनी व दाल दिये जाने की भी योजना है। इसे लेकर विभाग में तेजी से कार्य किया जा रहा है। हालांकि अभी तक कोई शासनादेश नहीं आया है, लेकिन विभागीय स्तर पर योजना को लेकर जोरों के साथ तैयारी की जा रही है।

बता दें कि राशन कार्डधारकों को अब प्रदेश सरकार की ओर से होली तक मुफ्त राशन दिये जाने की योजना है। इसकी घोषणा दिवाली के मौके पर प्रदेश के सीएम कर चुके हैं। इसके अलावा कार्डधारकों को सरसों का तेल, दाल समेत अब चीनी भी दी जायेगी।

अब नवंबर की जगह कार्डधारकों को अगले साल होली के पास तक मुफ्त राशन दिये जाने की योजना प्रदेश सरकार की ओर से बनाई गई है। बता दें कि कोरोना के दौरान से अभी तक कार्डधारकों को राशन मुफ्त दिया जा रहा है। पहले महीनें में दोनों बार मुफ्त राशन दिया गया।

फिर अभी पिछले माह से ही माह में एक बार का राशन मुफ्त दिया जा रहा है। अब सीएम योगी आदित्यनाथ ने यह मुफ्त राशन होली तक दिये जाने की घोषणा हाल ही में की है। यहां बता दें कि महीने में एक बार मुफ्त राशन दिये जाने की योजना का यह अंतिम माह था।

इस माह नवंबर में ही यह योजना समाप्त होने वाली थी, लेकिन अब प्रदेश सरकार ने इस योजना को आगे तक के लिये बढ़ा दिया है। इसे चुनावी स्टंट भी कहा जा सकता है कि आगामी वर्ष के शुरू में ही विधानसभा चुनाव होने हैं। जिसके चलते लोगों को सरकार आकर्षित करने का प्रयास कर रही है।

उधर, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी जोगेन्द्र सिंह ने बताया कि मुफ्त राशन योजना को अगले वर्ष होली तक के लिये बढ़ाया जा रहा है। इसकी घोषणा की जा चुकी है, लेकिन अभी इस संबंध में कोई जीओ कार्यालय नहीं पहुंचा है। जल्द ही यह जीओ आने की उम्मीद है।

साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि इस जीओ के आने से स्थिति स्पष्ट हो जायेगी कि गेहूं व चावल के साथ किस अन्य पदार्थ का वितरण होना है।

शासन की ओर से कार्डधारकों को चीनी और सरसों का तेल भी दिये जाने की योजना है। शासनादेश आते ही यह स्थिति स्पष्ट हो जायेगी कि किस कार्डधारक को कितना तेल और कितनी चीनी दी जायेगी। अभी तक कोई शासनादेश कार्यालय नहीं पहुंचा है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

नायरा एनर्जी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम, पेट्रोल 5 और डीजल 3 रुपये महंगा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: निजी ईंधन कंपनी नायरा एनर्जी...

UP News: यूपी में कई वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले, जौनपुर-मऊ के सीडीओ भी बदले

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश शासन ने कई वरिष्ठ...

Salman Khan: कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी के कायल सलमान खान, बोले- शानदार ब्रो

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Pranavi Urs: प्रणवी उर्स ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में जीता गोल्ड

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय महिला गोल्फर प्रणवी उर्स...

UP News: यूपी में 4.60 लाख छात्रों को छात्रवृत्ति, सीएम योगी ने पूर्व सरकार पर साधा निशाना

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
spot_imgspot_img