Saturday, May 16, 2026
- Advertisement -

कार्डधारकों को अगस्त माह तक फ्री मिलेगा राशन

  • अंत्योदय कार्ड धारकों को जून माह में मिलेगी चीनी भी
  • जून तक महीने में दो बार और जुलाई-अगस्त में एक बार बंटेगा राशन

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: जिलापूर्ति विभाग की ओर से कार्ड धारकों को अगस्त माह तक फ्री राशन दिया जायेगा। जून माह में दो बार जिसमें एक बार रुपये देकर और दूसरी बार फ्री राशन दिया जायेगा। उसके बाद जुलाई और अगस्त में एक बार राशन मिलेगा इसके लिये कार्ड धारकों को रुपये नहीं देने होंगे।

यह राशन फ्री मिलेगा। इसके साथ-साथ अंत्योदय कार्डधारकों को जून माह में चीनी भी दी जायेगी। मई में भी दूसरी बार का राशन बंटना शुरू हो गया है हालांकि अभी चावल न आने के कारण कुछ दुकानों पर दूसरी बार का राशन नहीं उठ पाया है।

कोरोना महामारी के इस दौर में काम धंधे बंद हो चुके हैं। जिसके कार आम आदमी को जीवन यापन करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को थोड़ी राहत देने के लिये केन्द्र सरकार और राज्य सरकार की ओर से महीन में दो बार राशन देने की योजना शुरू हुई।

जिसमें एक बार फ्री और एक बार रुपये देने हैं। मई माह से राशन बटना भी शुरू हो गया है। पहले दो माह के लिये योजना शुरू हुई थी जिसमें प्रथम वितरण राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत प्रति यूनिट तीन किलो गेहूं व दो किलो चावल क्रमश: दो रुपये किलो व तीन रुपये किलो की दर से वितरण किया गया। दूसरा वितरण 20 मई से 31 मई तक प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत बांटा जा रहा है।

प्रत्येक कार्डधारका को दो बार राशन उपलब्ध होगा। मई और जून माह में इसी प्रकार से वितरण होगा। इसके साथ-साथ जून माह में अंत्योदय कार्ड धारकों को प्रति कार्ड के हिसाब से तीन किलो चीनी थी उपलब्ध कराई जायेगी।

जुलाई-अगस्त में एक बार मिलेगा राशन

एआरओ जोगेन्द्र सिंह ने बताया कि इन दो माह मई और जून में दो बार राशन बंटने के बाद जुलाई और अगस्त में एक बार राशन का वितरण होगा। यह राशन कार्ड धारकों को फ्री दिया जायेगा। इसके लिये उनसे शुल्क नहीं वसूला जायेगा। पहले दो माह के लिये फ्री राशन देने की योजना थी अब इसे बढ़ाकर अगस्त तक कर दिया गया है। किसी भी कार्ड धारक को कोई परेशानी नहीं होने दी जायेगी। इसके लिये समय पर सभी कार्य कराये जा रहे हैं। डीएसओ नीरज सिंह भी पूरी कार्यप्रणाली पर नजर रखे हुए हैं।

200 से अधिक कोटेदारों ने नहीं उठाया राशन

मई माह में एक बार पांच से 14 तारीख तक वाला राशन बट चुका है। कुछ दुकानों पर दूसरी बार का राशन अभी तक नहीं बंट पाया है। 200 से अधिक दुकानदारों ने कोटा तक नहीं उठाया है जिसके कारण कार्डधारकों को फ्री वाला राशन नहीं मिल पा रहा है। कई दुकानों पर इसे लेकर हंगामा भी हुआ। कार्डधारकों का कहना था कि उन्हें इस माह का फ्री वाला राशन नहीं मिल पाया है। उधर अधिकारियों का कहना है कि गोदाम पर चावल न आने के कारण कोटा नहीं उठ पाया जिसके कारण लोगों को राशन नहीं मिल पाया। सभी समस्याएं दूर हो रही हैं जल्द ही सभी को राशन मिल पायेगा।

राशन को लेकर दुकानों पर मारामारी,  नहीं किया जा रहा कोविड नियमों का पालन
फ्री राशन वितरण की सूचना के बाद से राशन की दुकानों पर कार्डधाकर चक्कर लगा रहे हैं। जैसे ही कुछ दुकानों पर कोटा बटना शुरू हुआ तो दुकानों पर भीड़ जमा हो गई। इस दौरान हालात इतने बेकाबू हो रहे हैं कि लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन ही नहीं कर रहे हैं। यहां कोविड नियमों की धज्जियां उड़ती नजर आर्इं।
जैसे ही राशन की दुकानों पर फ्री राशन मिलने की सूचना मिली तो लोग बिना कुछ सोचे दुकानों की ओर दोड़ पड़े। दुकानों पर न तो लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं न ही मास्क लगा रहे हैं। कुछ ही लोग मास्क लगाकर पहुंचे। यहां भीड़ इतनी जमा हो रही है कि उसे संभालना कोटेदार के लिये भी मुश्किल हो रहा है। शास्त्रीनगर आई ब्लॉक की ही बात करें तो यहां मंगलवार सुबह को ही लोग जमा हो गई। यहां भीड़ ने कई बार हंगामा भी किया। लोगों का कहना था कि यहां दुकानदार तोल में उन्हें कम सामान दे रहा है। जबकि कुछ लोग अपना नंबर लगाये जाने को लेकर हंगामा कर रहे थे। हालात इतने खराब थे यहां कोविड नियमों की खुलकर धज्जियां उड़ा रखी थीं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Petrol-Diesel: पश्चिम एशिया तनाव के बीच सरकार का बड़ा कदम, ईंधन निर्यात पर नई टैक्स दरें लागू

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने पेट्रोलियम उत्पादों...

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गौकश घायल, साथी समेत गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: बेहट थाना पुलिस ने देर रात...

Saharanpur News: चौकीदार हत्याकांड का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: गंगोह थाना पुलिस ने इंटर कॉलेज...
spot_imgspot_img