- दसवीं और बारहवीं की परीक्षा 4 मई से होगी शुरु
- दसवीं की परीक्षा 7 जून और 12वीं की 14 जून को होगी समाप्त
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानि सीबीएसई ने शुक्रवार को दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए संशोधित विस्तृत समय सारिणी यानि की डेटशीट जारी कर दी है। बोर्ड ने पहले से घोषित डेटशीट में बदलाव करते हुए नई डेटशीट जारी की है।
सीबीएसई दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं की डेटशीट को डाउनलोड करने के लिए सीधा लिंक दिया गया है। दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं के लिए व्यवहारिक परीक्षाएं, परियोजनाएं, आंतरिक मूल्यांकन के लिए भी दिशा-निर्देश जारी किए गए है।
बता दें कि बोर्ड की ओर से कई परीक्षाओं के समय व तिथियों में बदलाव किया गया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं 4 मई से शुरु हो रही हैं,लेकिन कक्षा दसवीं की परीक्षाएं 7 जून को और बारहवीं की परीक्षा 14 जून को समाप्त होगी।
इन विषयों के पेपर की बदली गई है तिथियां
संशोधित कार्यक्रम के अनुसार कक्षा दसवीं के लिए विज्ञान का पेपर 15 मई को स्थगित कर दिया गया है। नई तिथि के अनुसार अब यह पेपर 21 मई को होगा। जबकि 21 मई को होने वाला गणित का पेपर अब 2 जून को आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा अरबी,संस्कृत भाषा के पेपर अब 3 जून को होंगे।
मलयालम, पंजाबी, रुसी, उर्दू कोर्स बी के पेपर अब 5 जून को होंगे। वहीं संशोधित डेटशीट में बारहवीं फिजिक्स यानि भोतिक विज्ञान की परीक्षा 13 मई को स्थगित करते हुए 8 जून को निर्धारित की गई है। नए कार्यक्रम के अनुसार 13 से 16 मई के बीच कोई पेपर नहीं होगा।
दो पालियों में होगी बारहवीं की परीक्षा
संशोधित कार्यक्रम के अनुसार 12वीं की परीक्षाएं सप्ताह में चार दिन दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रत्येक पेपर के लिए समय सीमा टाइम टेबल में और प्रवेश पत्र पर अंकित रहेगी। मगर उम्मीदवारों को अंतिम दौर पर प्रत्येक विषय की परीक्षा के लिए उसके पेपर पर अंकित समय अवधि का पालन करना होगा। उत्तर पुस्तिकाओं के वितरण के बाद प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए छात्र-छात्राओं को 15 मिनट का समय दिया जाएगा।

