जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: अंतरराष्टीय महिला दिवस के अवसर पर पर्यावरण एवं स्वच्छता क्लब द्वारा मिशन शक्ति के अंतर्गत ऑनलाइन चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। क्लब निदेशक आयूष गोयल व पीयुष गोयल ने बताया कि प्रतिभागियों ने चित्रो के माध्यम से महिलाओ की समस्याओं जैसे दहेज, बलात्कार, अशिक्षा, घरेलू हिंसा आदि समस्याओं को उजागर किया।
प्रतियोगिता की निर्णायक
डॉ अलका तिवारी विभागाध्यक्ष ललितकला विभाग एनएएस डिग्री कॉलेज रही। उन्होंने विशाखा पुंडीर को प्रथम, अक्षिता जाखड़ को द्वितीय, अंकित गोयल को तृतीय, अनमोल अग्रवाल को सांत्वना पुरस्कार दिया। कपिल कुमार नीतू तोमर एवं प्रथम के प्रयास सराहनीय रहे।

