Friday, May 22, 2026
- Advertisement -

सीसीएसयू आडिटोरियम का 30 लाख से होगा कायाकल्प

  • सीसीएसयू में 18 अक्टूबर को होने वाले दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी प्रदेश की राज्यपाल

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में 18 अक्टूबर को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जा रहा है। दीक्षांत समारोह में प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। आयोजित दीक्षांत समारोह की तैयारी चल रही है। इस बार आॅडिटोयिरम के कायाकल्प पर 30 लाख रुपये का बजट खर्च किया जा रहा है, जिसमें मंच के ठीक सामने की दीर्घा की कुर्सियों की दो पंक्तियों को हटाकर वहां पर वीवीआईपी सोफे डाले जा रहे हैं।

22 6

लाइट एवं साउंड सिस्टम भी लगाया जा रहा है। उधर, आॅडिटोरियम के आसपास साफ-सफाई एवं टायल्स लगाने का कार्य भी तेजी से चल रहा है। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के नेताजी सुभाषचंद्र बोस प्रेक्षागृह (आॅडिटोरियम) में 18 अक्टूबर को आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह की तैयारी तेजी से चल रही है, जिसमें आॅडिटोरियम के आसपास टूटी सड़कों की मरम्मत एवं पार्कों की साफ-सफाई-दीवारों की रंगाई पुताई का कार्य भी चल रहा है।

वहीं जो फर्नीचर खराब हो गया है उसकी भी मरम्मत कर ठीक कराया जा रहा है। दीक्षांत समरोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल शामिल होंगी। इस बार आॅडिटोरियम का कई वर्षों बाद कायाकल्प किया जा रहा है, जिस पर करीब सीसीएसयू की तरफ से 30 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इंजीनियर मनीष मिश्रा ने बताया कि आॅडिटोरियम में मंच के ठीक सामने की दीर्घा की दो लाइन कुर्सियों की हटवाई गई हैं।

23 6

ताकि कार्यक्रम में आने वाले वीवीवीआईपी श्रेणी के अतिथियों को कुर्सी की जगह सोफे पर बैठाया जा सकेगा। वहीं लकड़ी के स्टेबवाल एवं लाइट, साउंड सिस्टम भी लगाया जा रहा है। इस बार आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह से पूर्व अच्छी खासी तैयारी सीसीएसयू की तरफ से की जा रही है। आॅडिटोरियम को अच्छी तरह से साफ-सफाई एवं रंगाई-पुताई के साथ उसका कायाकल्प कर सजाया जा रहा है, जिसकी तैयारी तेजी से चल रही है। ताकि दीक्षांत समारोह से पूर्व आॅडिटोरियम पूरी तरह से तैयार हो सके।

छात्र बना रहे प्रवेश को दबाव विवि ने जारी कर दी परीक्षा तिथि

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में एनईपी में संचालित स्नातक पाठ्यक्रमों में बीए बीएससी, बीकॉम, प्रथम विषम एवं समसेमेस्टर प्रथम, द्वितीय, तृतीय के मुख्य परीक्षाओं के वही प्रथम और सेकेंड सेमेस्टर की बैक परीक्षाओं के रिजल्ट अभी घोषित नही किया जा सका है, लेकिन अगले वर्ष प्रोन्नति के लिए एनईपी पाठ्यक्रमों में अलग-अलग शर्ते हैं। जिसके लिए छात्रों को घोषित रिजल्ट की आवश्यकता पड़ेगी, जिसमें छात्रों की यह परेशानी है कि अब कॉलेज छात्रों पर प्रवेश के लिए दबाव बना रहे हैं तो वही विश्विद्यालय ने पहले ही 17 नवंबर से परीक्षाओं के लिए परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया है।

विश्वविद्यालय में नवम्बर 2022 मे हुई परीक्षा समिति की बैठक के अनुसार एनईपी स्नातक पाठ्यक्रमों मे रिजल्ट के बाद अगले वर्ष के लिए प्रोन्नति नहीं मिलने वाले छात्रों की फीस वापस की जाएगी इसके लिए नियम बना था, लेकिन अब जब छात्र रिजल्ट के बिना ही अगले वर्ष के लिए फीस जमा कर रहे हैं तो कॉलेज उनकी फीस जमा कर प्रवेश तो ले रहे हैं, लेकिन रिजल्ट के बाद प्रोन्नति न मिलने पर कॉलेजों से फीस वापस न मांगने का सपथ पत्र भी प्रवेश के समय लिया जा रहा है कई कॉलेजों ने नोटिस बोर्ड पर यह सूचना चस्पा की हुई है।

पूर्व महामंत्री छात्र संघ अंकित अधाना ने एनईपी मे अगले वर्ष प्रोन्नति न मिलने पर छात्रों की फीस वापसी के आदेश ओर कॉलेजों के सूचना पट पर लगे नोटिस रजिस्ट्रार को भेजे है। जिसमें कार्रवाई की मांग की गई है। वहीं, छात्रों से प्रवेश के नाम पर कॉलेजों मे चल रहे शोषण को बंद करने की मांग की गई है। सवाल उठाए हैं कि समिति मे पारित छात्रों के हितों से जुड़े प्रस्तावों के आदेश कॉलेजों तक क्यों नहीं पहुंच रहे हैं। पिछले साल भी प्रोन्नति न मिलने वाले छात्रों की फीस वापसी के आदेश थे,

लेकिन बस मे छात्रों को इसका लाभ नहीं दिया गया था। 17 नवम्बर से प्रस्तावित यूजी एनईपी विषम सेमेस्टर की परीक्षा कार्यक्रम के विरोध में छात्र महाआंदोलन से ठीक एक दिन पहले विश्वविद्यालय ने परीक्षा कार्यक्रम रद कर दिया है। पूर्व महामंत्री छात्र संघ अंकित अधाना ने कहा है कि परीक्षा कार्यक्रम रद्द की मांग मान ली गई है, लेकिन बैक ओर मुख्य परीक्षाओं के रिजल्ट घोषित करने, कॉलेजों मे छात्रों से हो रही अवैध वसूली, कॉलेजों द्वारा फीस वापसी के आदेश को न मानने सहित अन्य कई मांगों को लेकर छात्र कल विरोध प्रदर्शन करेंगे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

करियर अवसर: एआईईएसएल में 65 पदों के लिए आवेदन, उम्र सीमा 52 वर्ष

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: एआई इंजीनियरिंग सर्विसेज लिमिटेड (एआईईएसएल)...

Gopal Rai: हाईकोर्ट का सख्त कदम, गोपाल राय को जारी किया अवमानना नोटिस

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को...

UP News: यूपी में बिजली संकट, मायावती ने जताई गंभीर चिंता, तत्काल कदम उठाने की मांग

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय...

UP News: डीआईजी कार्यालय के बाहर विवाद, सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ एफआईआर दर्ज

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में...
spot_imgspot_img