जनवाणी ब्यूरो |
बलरामपुर: राहुल गांधी के द्वारा चलाए गए इस महायज्ञ “भारत जोड़ो यात्रा” का बलरामपुर निवासी और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव चंद्रशेखर मिश्रा साक्षी रहे, और उनके साथ कदम से कदम मिलाने का सौभाग्य भी प्राप्त किया l चंद्रशेखर मिश्रा ने बताया कि इस यात्रा में चलना याद दिलाता था 1917 की रूसी क्रांति, फ्रांस में किसानों का एकत्रित होना, भारत छोड़ो और दांडी मार्च की …तब सिर्फ कल्पना करता था पिछले 4 दिनों से साक्षात्कार हो रहा है।
राहुल गांधी 21वीं सदी के गांधी हैं l मैं सौभाग्यशाली हूं अपने बलरामपुर की धरती को नमन करता हूंl अपने इस गर्व एवं प्रसन्नता को आपके साथ साझा करते हुए मैं आनंदित हो रहा हूं।

