जनवाणी ब्यूरो |
लखनऊ: अखिलेश यादव के समक्ष आज पूर्व विधायक/पूर्व मंत्री डॉ0 आरए उस्मानी सहित दर्जनभर से अधिक मोहम्मदी खीरी के प्रमुख लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
उन्होंने सन् 2024 में समाजवादी पार्टी को लोकसभा चुनाव में बड़ी संख्या में जिताने का वादा करते हुए पार्टी की नीतियों और अखिलेश यादव के नेतृत्व पर आस्था व्यक्त की।
आज समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख हैं, अब्दुल मन्नान, उस्मानी, हाफिज फुरकान सिद्दीकी, डॉ0 अब्दुल हमीद, मोहम्मद अनस कुरैशी, सैय्यद अनीस अली, रिजवान उस्मानी, आफताब आलम, मोहम्मद असहर, मोहम्मद तौकीर, मो0 वसीम, मो0 नफीस, मो0 अमन तथा ठाकुर सूरज सिंह।

