Monday, June 22, 2026
- Advertisement -

चौधरी जयंत सिंह पहुंचे मुजफ्फरनगर

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी मुजफ्फरनगर जनपद के बघरा में पहुंच गए हैं। जयंत कुछ ही देर में परिवर्तन रैली को संबोधित करेंगे। रैली में पूर्व विधायक राजपाल बालियान, नूर सलीम राणा, राजेंद्र शर्मा, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, रमा नागर, परमेंद्र तोमर और नवाजिश आलम भी पहुंचे चुके हैं।

बता दें कि इस रालोद की इस परिवर्तन रैली की तैयारियां शुक्रवार को ही पूरी कर ली गई थी। रालोद नेताओं ने जिले भर में जनसंपर्क किया। रालोद जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर ने कहा था कि बघरा की रैली ऐतिहासिक होगी।

शुक्रवार को जिलाध्यक्ष के नेतृत्त में कार्यकर्ताओं ने विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। जिलाध्यक्ष के अलावा रालोद के राष्ट्रीय सचिव चौधरी ब्रह्म सिंह बालियान, पूर्व प्रधान सोमपाल सिंह बालियान, क्षेत्रीय सचिव मास्टर राजपाल सिंह ने रालोद कार्यकर्ताओं के साथ रैली स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया था।

राष्ट्रीय सचिव ब्रहम सिंह बालियान ने बताया था कि रैली की तैयारियां पूरी कर ली गई है। रैली में भारी संख्या में किसान पहुंचेंगे। भाजपा की केंद्र सरकार और राज्य सरकार किसानों का उत्पीड़न कर रही है, जिससे किसान त्रस्त हैं। 2022 के चुनाव में किसान भाजपा सरकार को उखाड़ कर फेंक देंगे।

पुरकाजी क्षेत्र में झोंकी ताकत

लोकदल की आज बघरा में होने वाली परिवर्तन संदेश रैली को लेकर लेकर शुक्रवार को लोकदल नेताओं ने पुरकाजी क्षेत्र के कस्बा पुरकाजी व गांव भूराहेड़ी, लखनोती, सलेमपुर आदि में लोगों से सम्पर्क कर रैली में पहुंचने की अपील की।

इस दौरान नेताओं ने कहा कि तीन कृषि कानून वापस लेने में केंद्र सरकार ने बहुत देरी की है। यह कानून अगर सरकार पहले ही वापस ले लेती तो 700 किसान आंदोलन में शहीद ना होते।

भाजपा की नीतियों से प्रत्येक वर्ग दुखी

बघरा में होने जा रही रालोद की रैली के लिए पदाधिकारियों ने विभिन्न गांवों का दौरा किया। रालोद नेता चौधरी रंजनवीर सिंह प्रमुख ने कहा कि भाजपा की नीतियों से आमजन और किसान दुखी है। किसान विरोधी सरकार में व्यापारियों को भी नुकसान हुआ है।

रंजनवीर सिंह ने करवाड़ा, कुटबा-कुटबी, बघरा, तितावी, चरथावल समेत कई गांवों का दौरा किया। उन्होंने किसानों से कहा कि 20 नवंबर को बघरा में होने वाली चौधरी जयंत सिंह की परिवर्तन संदेश रैली ऐतिहासिक होगी।

भाजपा सरकार ने प्रत्येक वर्ग का नुकसान किया है। महिलाओं के प्रति अत्याचार बढ़ गए हैं। पुलिस सुरक्षा के बीच भी लोग सुरक्षित नहीं है। रालोद इस बार पश्चिमी यूपी से भाजपा का सफाया कर देगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

CBSE Result 2026: CBSE छात्रों के लिए बड़ी राहत, पुनर्मूल्यांकन पूरा, जल्द आएंगे बाकी परिणाम

जनवाणी ब्युरो | नई दिल्ली: नीट यूजी पुनर्परीक्षा के बीच...

World Yoga Day: अक्षय कुमार से शिल्पा शेट्टी तक, योग दिवस पर सितारों में दिखा फिटनेस का जुनून

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: नरोत्तमगढ़ के पास सड़क किनारे मिला युवक का शव, हादसे की आशंका

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना बिहारीगढ़ क्षेत्र में ग्राम नरोत्तमगढ़...
spot_imgspot_img