Friday, May 1, 2026
- Advertisement -

मुख्यमंत्री योगी आज मेरठ में

  • सीएम योगी के आगमन की तैयारी पूर्ण

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को क्रांतिधरा पर पहुंचेंगे। उनके आगमन का समय दोपहर एक बजे दिया गया हैं। मेरठ के बाद उनकी हापुड़ में जनसभा होगी। क्रांतिधरा पर जिमखाना मैदान में भाजपा की जनसभा को संबोधित करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आ रहे हैं। भाजपा के मेयर प्रत्याशी हरिकांत अहलूवालिया के पक्ष में ये जनसभा की जा रही हैं। कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश के वादे पर ही मुख्यमंत्री जनता से वोट मांग रहे हैं।

मुख्यमंत्री आगमन से एक दिन पहले मेरठ की एसटीएफ टीम ने गैंगस्टर अनिल दुजाना का मेरठ की भोला झाल के समीप एनकाउंटर कर दिया। एसटीएफ ने ये बड़ा संदेश दिया हैं। माफियाओं को लेकर मुख्यमंत्री आक्रामक हैं, उसी को लेकर जनता से वोट भी मांग रहे हैं। जिमखाना मैदान में वाटरप्रुफ जर्मन हैंगर लगा दिया गया हैं। मंच बन गया हैं। अधिकारियों ने भी सीएम की सुरक्षा को लेकर तैयारियों की समीक्षा की।

सीएम की सुरक्षा में लगेंगे 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी

यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन पर उनकी सुरक्षा में पांच सौ से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात रहेगें। वहीं चार एसपी के साथ आठ एडिशनल को जिम्मेदारी सौंपी गई है। नगर निकाय चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज दौरा है। मुख्यमंत्री की चुनावी जनसभा कोतवाली के जिमखाना में रखी गई है। जिसके चलते सुरक्षा के लिहाज से प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर सवा एक बजे पुलिस लाइन स्थित हेलीपेड पर उतरेगा।

05 5

जिसके बाद एक बजकर 20 मिनट पर जिमखाना में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए चार एसपी को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, आठ एएसपी को कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के लिहाज से इस तरह तैनात किया जायेगा। ताकि कोई गड़बड़ी की आशंका न हो। 15 सीओ और 20 इंस्पेक्टर 100 दारोगा व 400 सिपाहियों को सुरक्षा के लिहाज से मुस्तैद किया जायेगा। दो कंपनी पीएसी, एक कंपनी आरएएफ, दो कंपनी पीएसी, एक कंपनी आरएएफ, क्यूआरटी को जिम्मेदारी की दी गई है।

इस तरह रहेगा रूट डायवर्जन

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान बच्चा पार्क से जिमखाना मैदान कार्यक्रम स्थल की तरफ कोई भी सामान्य वाहन नहीं जायेगा। आबकारी से जिमखाना कार्यक्रम स्थल तक कोई भी वाहन नहीं जायेगा। बुढ़ाना गेट पुलिस चौकी से जिमखाना तक कोई भी वाहन नहीं जायेगा।

फिल्मिस्तान कट से जिमखाना मैदान कार्यक्रम स्थल की तरफ कोई भी वाहन नहीं जायेगा। महिला उद्यान में वीआईपी की गाड़ियां पार्किंग होगीं। पीएल शर्मा रोड पर चार पहिया पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। जीआईसी कालिज में पार्किंग की व्यवस्था की रहेगी।

एसएसपी-आईजी ने सभा स्थल का किया निरीक्षण

सीएम योगी आदित्य नाथ के मेरठ में चुनावी जनसभा कार्यक्रम के लिए एसएसपी आईजी ने जिमखाना में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सभा स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था से लेकर उसके इर्द-गिर्द तक का दोनों पुलिस अफसरों ने बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने गुरुवार शाम जिमखाना में होने वाली चुनावी सभा को लेकर मौके पर जाकर कई कमियों को परखा और उन्हें दुरुस्त करने के निर्देश अधीनस्थ अधिकारियों को दिये।

06 5

जिमखाना में नगर निकाय चुनाव के लिए होने वाली सीएम की जनसभा को व्यापक तौर पर गंभीरता से लिया है। शुक्रवार को एसएसपी रोहित सिंह सजवाण व आईजी नचिकेता झा ने सीएम के आगमन पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने जिमखाना पहुंचे। उन्होंने वहां की सारी व्यवस्था देखी।

रैली की तैयारी पूर्ण

जिमखाना मैदान में भाजपा की रैली की तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। भाजपा के बड़े नेताओं ने भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की होने वाली जनसभा की तैयारियों की मौके पर पहुंचकर समीक्षा की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने पहले दिन ही यहां डेरा डाल दिया हैं। भूपेंद्र चौधरी ने पार्टी नेताओं से पूछा कि कितनी भीड़ एकत्र हो जाएगी। इसमें प्रयास करें कि जनता मुख्यमंत्री को सुनने के लिए ज्यादा से ज्यादा पहुंचे।

इसी वजह से शहर के बीच में रैली का स्थल रखा गया हैं। भाजपा नेताओं ने एक सूची मंच पर बैठने वाले नेताओं की तैयार की हैं, जिसमें मंत्री और विधायक के अलावा सांसद को मंच पर स्थान दिया गया हैं। बाकी संगठन के लोग नीचे वीआईपी गेलरी में बैठेंगे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बच्चों में जिम्मेदारी और उनकी दिनचर्या

डॉ विजय गर्ग विकर्षणों और अवसरों से भरी तेजी से...

झूठ का दोहराव सच का आगाज

जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर सारा बारबर द्वारा किए...

लोकतंत्र का आईना या मीडिया का मुखौटा

जब आंकड़ों की चकाचौंध सच का मुखौटा पहनने लगे,...

वेतन के लिए ही नहीं लड़ता मजदूर

मजदूर दिवस पर श्रमिक आंदोलनों की चर्चा अक्सर फैक्टरी...
spot_imgspot_img