जानकारी संवाददाता |
नजीबाबाद: मंगलवार को मुफ्ती मोहम्मद अरशद की देखरेख में आयोजित बाल विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य अतिथि एजाज उल हसन जैदी ने किया। उन्होंने बाल वैज्ञानिकों के मॉडलों की काफी प्रशंसा करते हुए बाल प्रतिभाओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। निर्णायकों को मॉडल काफी पसंद आए और आकर्षित लगे। इस दौरान उन्होंने शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं के इस बेहतरीन प्रयास की तमाम तारीफें की।
शिक्षिका रफत, सदफ, सोफिया, रोहिल्ला, शबनम, शबाना, गुलनाज सोबिया आदि के मार्गदर्शन में आयोजित इस विज्ञान प्रदर्शनी में ग्रुप एक में अहमद, तनवीर, अफ्फान ने लैंड वाटर एंड एयर ट्रांसपोर्टेशन मॉडल, ग्रुप-दो में नयाब, अयाज, अनम, इरफान, सिदरा ने सुन्नाह आफ ड्रिंकिंग मॉडल, ग्रुप-तीन में अमारा ने सोलर पावर सिस्टम मॉडल, ग्रुप-चार में ऐना, ईसा, हीरा, गुलसबा, फैमिज, अल्तमश, रमयान, अबुजर, मुआज ने स्पेस शटल मॉडल बनाया

