जनवाणी संवाददाता |
नहटौर: सीएमओ बिजनौर के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत एसीएमओ (नोडल अधिकारी) देवीदास ने अवैध रूप से चल रहे दो अस्पतालों पर छापेमारी करते हुए उन्हें नोटिस जारी कर सील कर दिया। इस कार्रवाई से अन्य चिकित्सकों में हड़कंप मच गया तथा अपने नर्सिंग होम के ताले लगाकर भूमिगत हो गए।

