जनवाणी संवाददाता |
बेगावाला: रावली और ब्रह्मपुरी के बीच मालन नदी पर रपटा बना हुआ हैं जिसके ऊपर से तीन फीट पानी चल रहा है। कुछ दिन पहले दिनेश खटीक मंत्री आए थे उन्होंने पुल के निर्माण के लिए आला अधिकारियों को कहा लेकिन अधिकारियों ने अभी तक कोई देखरेख नहीं की। जिससे किसान इंटर कॉलेज मंडावली में दर्जनों भर गांव के बच्चे कश्ती का सहारा लेकर रपटा पर करके स्कूल जा रहे है। बच्चों को पढ़ाई करने में बहुत ही परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्राम वासियों का कहना है कि कोई आला अधिकारी रपटे पर ध्यान नहीं दे रहा है। हमारे बच्चे स्कूल जाने में जान जोखिम में डाल रहे हैं। किसी भी दिन कोई बड़ा हादसा हो सकता है। आए दिन मालन नदी में पानी आ जाता है जिससे दर्जन भर गांवों जिला बिजनौर मुख्यालय तक जाने में बहुत ही परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

