Monday, April 27, 2026
- Advertisement -

सिटीजन फीडबैक के लिए नगरायुक्त भी मैदान में उतरे

  • निगम की टीमों के साथ दुकानदारों को समझाते हुए लिया फीडबैक

वरिष्ठ संवाददाता |

सहारनपुर: स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में सहारनपुर को नंबर वन लाने के लिए नगरायुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह शनिवार को खुद मैदान में उतर आए। उन्होंने निगम की टीम के साथ दुकानदारों को सिटीजन फीडबैक के संबंध में समझाते हुए फीडबैक लिया और उन्हें स्वच्छता के लिए प्रेरित किया।

नगरायुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह नगर निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों और आईटीसी मिशन सुनहरा कल के वालंटियर्स के साथ आज पुल खुमरान स्थित शहीद भगतसिंह चैक पहुंचे और दुकानदारों से खुद रुबरु होकर उनसे फीडबैक लिया। नगरायुक्त ने दुकानदारों को परिवार के सभी सदस्यों सहित स्वच्छता सर्वेक्षण के सिटीजन फीडबैक में हिस्सेदारी करने तथा अपने आस पास के अन्य लोगों को भी फीडबैक देने के लिए प्रेरित करने की अपील की।

उन्होंने दुकानदारों को स्वच्छता का महत्व समझाते हुए दुकानों के सामने कूड़ा न डालने तथा दुकानों पर डस्टबिन रखने के लिए भी कहा। नगरायुक्त ने कहा कि सहारनपुर आपका शहर है,अपने शहर को साफ स्वच्छ रखना हर शहरी का कर्तव्य है। टीम के सदस्यों ने बड़तला यादगार, मोरगंज व अंसारी रोड पर दुकानदारों से फीड बैक लिया।

उल्लेखनीय है कि शहरों में सफाई, कूड़ा निस्तारण और सार्वजनिक शौचालयों की स्थिति सहित सात सवालों पर शहर के लोगों से फीडबैक लिया जा रहा है। स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में रैंकिंग के लिए सहारनपुर भी प्रतिभाग कर रहा है। गत वर्ष सहारनपुर का पूरे देश में 49 वां स्थान था।

इस वर्ष नगर निगम ने सहारनपुर को नंबर वन लाने का संकल्प लिया है। स्वच्छता सर्वेक्षण में सिटीजन फीडबैक के 1800 नंबर रखे गए है। इस दृष्टि से सिटीजन फीडबैक का रैंकिंग में अहम रोल रहेगा। गत एक जनवरी से शुरू हुए फीडबैक में नगर निगम की टीमें पूरे महानगर में फीडबैक ले रही हैं।

इस अभियान में प्रदेश की राजधानी लखनऊ और गाजियाबाद के साथ सहारनपुर कड़ी प्रतिस्पर्धा कर रहा है। सभी नंबर वन आने के लिए जोर-शोर से फीडबैक अभियान चला रहे हैं। आज चलाये गए फीडबैक अभियान के दौरान सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम, सहायक नगर स्वास्थय अधिकारी डॉ.कुणाल जैन, मुख्य सफाई निरीक्षक अमित तोमर, आईटी आॅफिसर मोहित तलवार व आईटीसी मिशन सुनहरा कल तथा फोर्स के मौ.अर्श व तबरेज सहित काफी संख्या में वालंटियर्स मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

US Hilton Hotel Shooting: ट्रंप पर हमले के बाद पीएम मोदी का बयान, लोकतंत्र में हिंसा अस्वीकार्य

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वॉशिंगटन...

UP News: यूपी पासिंग आउट परेड, सीएम योगी बोले, ‘माफियाराज हुआ खत्म, दंगे अब नहीं’

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि...

Delhi News: दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, स्विस एयर फ्लाइट के इंजन में आग, छह घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय...

Weather Update: 42 डिग्री से ऊपर तापमान, दिल्ली में गर्मी से बेहाल लोग, बारिश की उम्मीद कब?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजधानी में गर्मी ने अप्रैल...
spot_imgspot_img