Tuesday, May 5, 2026
- Advertisement -

भीषण आंधी से शहर की बिजली गुल

  • कई जगह पेड़ गिरे, विशालकाय होर्डिंग भी हुए क्षतिग्रस्त

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: मौसम की पहले भीषण आंधी ने पूरे शहर की बिजली गुल कर दी और धूल भरी आंधी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया। जगह जगह पेड़ों की टहनियां बिजली के तारों पर गिरने से विद्युत आपूर्ति बाधित हुई। वहीं, आंधी के कारण आम को काफी नुकसान हुआ और काफी तादाद में आम जमींदोज हो गए। पावर कट होने से पेयजल की समस्या से लोगों को जूझना पड़ा। सोमवार की रात नौ बजे से अचानक आई आंधी-पानी से कई पेड़ जमींदोज हो गए।

पेड़ों की शाखाएं टूट कर बिजली लाइनों पर गिर गईं। जगह-जगह लाइनें लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं। बिजली आपूर्ति ठप होते ही शहर में हाहाकार मच गया। बिजली को लेकर देर रात तक हाहाकार मचा रहा। अधीक्षण अभियंता विजयपाल ने बताया कि आंधी को देखते हुए शताब्दीनगर और मोदीपुरम ट्रांसमिशन से बिजली आपूर्ति रोक दी गई थी ताकि तारों के आपस में टकराने से ज्यादा नुकसान न हो।

11 25

रात 11 बजे के करीब बिजली आपूर्ति धीरे-धीरे चालू की गई। सिविल लाइन, विवि रोड, गंगा नगर रोड पर कई जगह यूकेलिपिटस की टहनियां तारों पर गिरने से आपूर्ति बाधित हुई। वहीं, ग्रामीण इलाकों में खासकर बागों में आम को काफी नुकसान हुआ। पूरे शहर की बिजली व्यवस्था धड़ाम होने से पेयजल आपूर्ति भी बाधित हुई। परतापुर से लेकर मोदीपुरम तक, जागृति विहार से लेकर गंगानगर तक लगभग पूरे शहर में बिजली आपूर्ति ठप हो गई।

लू के थपेड़ों ने दिनभर किया हलकान, शाम को मिली राहत

मोदीपुरम: लू के थपेड़ों ने सोमवार को लोगों को हलकान कर दिया। तपती और चिलचिलाती धूप ने लोगों को बीमारी का शिकार कर दिया। सोमवार को तापमान फिर से 40 डिग्री के पार पहुंच गया। जिसके चलते लोगों को गर्मी ने दिन भर परेशान किए रखा। लू के थपेड़ों के चलने से दिन में जहां बाजार सुनसान रहे। वहीं, हाइवे पर सन्नाटा पसर गया।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में गर्मी का असर ज्यादा होगा। मई और जून की गर्मी लोगों को परेशानी में डालेगी।

इससे बचाव करने के लिए लोगों को जागरूकता दिखानी होगी। राजकीय मौसम वैधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्स्यिस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 35 एवं न्यूनतम आर्द्रता 16 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा का रुख सुबह शांत रहा, लेकिन शाम के समय चार और छह किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आंका गया। मौसम वैज्ञानिक डा. उदय प्रताप शाही का कहना है कि आने वाले दिनों में लोगों को गर्मी परेशान करेगी। इसलिए गर्मी से बचाव करने के लिए खुद जागरूक होना पड़ेगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP News: जालौन में दर्दनाक सड़क हादसा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, 4 घायल

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: जालौन जनपद के कालपी कोतवाली क्षेत्र...

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी का बड़ा बयान, मतगणना एजेंटों से अपील

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव...

Kerala Elections 2026: केरल में यूडीएफ को बढ़त, कांग्रेस सांसद जेबी माथेर ने जताई खुशी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: चुनाव आयोग के ताज़ा रुझानों...
spot_imgspot_img