Tuesday, May 19, 2026
- Advertisement -

केंद्रीय विद्यालय में कक्षा एक के विद्यार्थियों एवं अभिभावकों का स्वागत किया गया

जनवाणी संवाददाता |

रुड़की: केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-एक रूड़की में कक्षा एक में प्रवेश पाने वाले विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों का उत्साह पूर्वक स्वागत किया गया ।नवागंतुकों के स्वागत हेतु विद्यालय को रंगबिरंगे गुब्बारों और कागजों से सजाया गया । इस अभिविन्यास कार्यक्रम का शुभारम्भ नन्हे मुन्ने बच्चों के स्वागत गीत-नृत्य से हुआ। तत्पश्चात नन्हे मुन्ने बच्चे तथा उनके अभिभावकों को संबोधित करते हुए प्राचार्य चन्द्र शेखर बिष्ट ने कहा कि केंद्रीय विद्यालय एक प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान है, जिसमे प्रवेश के लिए आप सभी को हार्दिक बधाई तथा शुभकामनायें।

प्राचार्य महोदय ने सभी अभिभावक गणों को विद्यालय परिवार एवं उसकी संरचना के बारे में बताया । उन्होंने कहा कि छोटे बच्चों के साथ शुरुआत में शिक्षकों के साथ अभिभावकों का भी सहयोग होना अत्यंत जरुरी है, तभी वो पढने-लिखने से परिचित हो पाएंगे और सीखने में रूचि उत्पन्न होगी। अभिभावकों को विद्यालय की कई महत्वपूर्ण उपलब्धियों के बारे में बताया तथा अभिभावकों को बच्चों को लेकर गंभीर रहने को कहा ।

उप प्राचार्या अंजू सिंह ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए केंद्रीय विद्यालय संगठन तथा इसकी कार्यप्रणाली के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केंद्रीय विद्यालय अपने सुनियोजित शैक्षणिक एवं सह पाठ्यक्रम गतिविधियों के साथ साथ उत्कृष्ट शैक्षणिक परिणामों के लिए जाना जाता है। विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना ही हमारे विद्यालय का महत्वपूर्ण उद्द्येश्य है और इसे प्राप्त करने के लिए अभिभावकों का सहयोग अति आवश्यक है। अभिभावक बच्चों से विद्यालय की हर एक गतिविधियों के बारे में रूचि पूर्वक बात करें, जिससे कि बच्चों के सीखने की प्रक्रिया को सुगम और ग्राह्य बनाया जा सके।

प्राथमिक अध्यापिका रितु बत्रा ने नवागंतुक विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उनको शुरूआती दिनों के तय समय सारिणी और पाठ्यक्रम की रूप रेखा तथा निपुण भारत मिशन के अंतर्गत मूलभूत साक्षरता व संख्या ज्ञान कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी से बच्चों तथा उनके अभिभावकों को परिचित कराया। इसके बाद कार्यवाहक मुख्य अध्यापक अमरीश कुमार की तरफ से सभी को धन्यवाद ज्ञापन दिया गया तथा बच्चों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गयी। कार्यक्रम के अंत में कुछ अभिभावकों ने भी अपने अनुभव सभी के साथ साझा किए।

कार्यक्रम के अंत में बच्चों को विद्यालय की तरफ से शुभकामनाओं के साथ पढने-लिखने की सामग्री उपहार में दिए गए |इस कार्यक्रम में कक्षा एक को पढाने वाले सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सञ्चालन प्राथमिक अध्यापिका अंजलि सिंह ने किया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

PM Modi: देश को अलविदा कह गए भुवन चंद्र खंडूरी, पीएम मोदी ने जताया दुख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार...
spot_imgspot_img