Sunday, June 14, 2026
- Advertisement -

CM Yogi आदित्यनाथ ने दी ‘ग्रामीण जनता सेवा’ की सौगात, परिवहन विभाग के 48 कार्य अब जन सुविधा केंद्रों पर

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में परिवहन विभाग के भव्य कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश को ‘ग्रामीण जनता सेवा’ नामक एक नई परिवहन योजना की सौगात दी, जिसके तहत प्रदेश भर में 250 नई बसों का संचालन किया जाएगा, जो ग्रामीण इलाकों को शहरों से जोड़ेगी।

इस योजना के तहत प्रत्येक रोडवेज डिपो की 10% फ्लीट ग्रामीण जनता सेवा के लिए आरक्षित होगी, और ये बसें 75-80 किमी के दायरे में स्थित गांवों तक चलाई जाएंगी। खास बात यह है कि इन बसों का किराया सामान्य बसों की तुलना में 20% कम होगा। सीएम योगी ने कहा कि इससे ग्रामीणों को सस्ती, सुगम और सुरक्षित परिवहन सुविधा मिलेगी।

परिवहन सेवाओं में बड़ा बदलाव: 48 सेवाएं अब CSC पर

मुख्यमंत्री ने आरटीओ कार्यालय से जुड़े 48 कार्यों को 1.5 लाख जन सुविधा केंद्रों (CSC) के माध्यम से आम जनता के लिए उपलब्ध कराने का उद्घाटन भी किया। अब लोग ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण जैसे कार्यों के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं काटेंगे।

परिवहन मंत्री की चुटकी, लेकिन संदेश गंभीर

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने परिवहन मंत्री की चुटकी लेते हुए कहा “आज मंत्री जी जल्दी आ गए, हम तो सोचे थे 12 बजे तक आएंगे। यह प्रमाण है कि परिवहन विभाग बदल रहा है।”

उन्होंने यह भी जोड़ा कि फाइलें लटकाने की आदत खत्म करनी होगी और समय की प्रतिबद्धता तय करनी होगी।

कोरोना से कुंभ तक: समय का साथी बना परिवहन विभाग

मुख्यमंत्री ने परिवहन विभाग की सराहना करते हुए कहा कि कोरोना और महाकुंभ जैसे संकटों में भी विभाग ने प्रदेशवासियों की सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ी। लाखों लोगों को सुरक्षित उनके घर पहुंचाया गया।

बस स्टेशनों का शिलान्यास और तकनीकी उन्नयन

इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने 7 नए बस स्टेशनों का शिलान्यास किया, जबकि 54 अन्य विश्वस्तरीय बस स्टेशनों की योजना की जानकारी भी दी।
साथ ही IIT खड़गपुर के साथ MOU को भविष्य के लिए तकनीकी रूप से उपयोगी बताया।

सड़क सुरक्षा पर विशेष जोर

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सड़क सुरक्षा अब एक चुनौती नहीं, जिम्मेदारी बन गई है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर चालक का तीन माह में मेडिकल फिटनेस अनिवार्य हो। टेक्नोलॉजी के उपयोग से दुर्घटनाएं रोकी जाएं। स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान चलाएं। नो हेलमेट, नो फ्यूल जैसे अभियान को हर जिले में लागू करें।

इलेक्ट्रिक और सीएनजी बसों की बड़ी सौगात

कार्यक्रम में विभिन्न श्रेणियों की कुल 548 नई बसों को हरी झंडी दिखाई गई। इनमें शामिल हैं:

8 इलेक्ट्रिक एसी डबल डेकर बसें

16 इलेक्ट्रिक बसें

1 रिट्रोफिट इलेक्ट्रिक बस

10 सीएनजी बसें

2 अन्य एसी बसें

टाटा की 20 साधारण बसें

आयशर की 43 बसें

400 BS-VI बसें

11 इंटरसेप्टर वाहन

ग्रामीण जनता सेवा: किराया कम, सुविधा ज्यादा

ग्रामीण जनता सेवा की बसों का किराया सिर्फ ₹1.04 प्रति किमी होगा, जबकि सामान्य बसों का किराया ₹1.30 प्रति किमी है। उदाहरण के लिए, ₹100 के किराए वाली यात्रा अब केवल ₹80 में पूरी होगी।

ड्राइवर-कंडक्टर को मिलेगा ज्यादा लाभ

इस योजना के अंतर्गत:

₹2.18 प्रति किमी की दर से भुगतान

26 दिन निरंतर सेवा पर ₹5,000 बोनस

80% से अधिक लोड फैक्टर पर 50-50% कमीशन का प्रावधान

लोहिया ग्रामीण सेवा की तर्ज पर नई योजना

परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, यह योजना सपा शासनकाल की लोहिया ग्रामीण बस सेवा की तरह है, लेकिन इसे नए रूप में अधिक प्रभावशाली ढंग से लागू किया जाएगा। इससे न केवल ग्रामीणों को आवागमन की सुविधा मिलेगी, बल्कि फल, सब्जी, दूध जैसे उत्पादों को बाजार तक लाने में भी मदद मिलेगी।

युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर

मुख्यमंत्री ने कहा कि परिवहन और नगर विकास विभाग मिलकर 3 लाख रोजगार सृजन कर सकते हैं। उन्होंने अधिकारियों से नाबालिगों द्वारा गाड़ी न चलाने की सुनिश्चितता को प्राथमिकता देने की बात भी कही।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: 17 साल से फरार 25 हजार का इनामी बांग्लादेशी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज भी बरामद

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: एटीएस सहारनपुर इकाई और थाना चिलकाना...

Delhi News: दिल्ली में महंगी हुई बिजली, 500 यूनिट से अधिक खपत वाले उपभोक्ताओं पर बढ़ेगा बोझ

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली बिजली नियामक आयोग (डीईआरसी)...

Assam: असम के जोरहाट एयरबेस पर AN-32 विमान में लगी आग, बड़ा हादसा टला

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: असम के जोरहाट एयर फोर्स...
spot_imgspot_img