Thursday, April 30, 2026
- Advertisement -

अवैध मिनी कमेले को लेकर कॉलोनी वासियों का थाने पर जमकर हंगामा

  • पुलिस पर मिनी कमेला संचालक के साथ सांठगांठ का आरोप
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पोर्टल पर की गई शिकायत

जनवाणी सवांददाता |

जानी खुर्द: बागपत बाईपास चौपले के पास स्थित अपैक्स सिटी के पीछे चल रहे अवैध मिनी कमेले को लेकर कॉलोनी वासियों ने थाने पर धरना देकर जमकर हंगामा किया। कॉलोनी वासियों ने पुलिस पर अवैध मिनी संचालक के साथ सांठगांठ का आरोप लगाकर प्रदेश के मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की है।

बागपत बाईपास चौपले के पास अपैक्स सिटी कॉलोनी स्थित है। कॉलोनी की पीछे नाले पर काफी समय से एक अवैध मिनी कमेला संचालित किया जा रहा है। कॉलोनी वासियों के आरोप है कि देर रात्रि में वहां भैस, कटड़ा आदि के साथ प्रतिबंधित पशु व गोवंशों का कटान किया जाता है। कॉलोनी वासियों के यह भी आरोप है कि मिनी कमेला संचालक पशुओं के अवशेषों को नाले में डाल देते हैं।

कॉलोनी वासियों ने अनेकों बार पुलिस से शिकायत की है कि मिनी कमेला संचालक फर्म पर भगवान हनुमान जी व दूध का कारोबार का बोर्ड लगाकर पुलिस व पब्लिक की आंखों में धूल झोंका जा रहा है। आज मिनी कमेले के संचालक के कारनामों व पुलिस के खिलाफ कॉलोनी वासियों का गुस्सा फूट पड़ा।

18 10 e1714045104620

कॉलोनीवासी बड़ी संख्या में थाने पहुंचे और पुलिस के खिलाफ जमकर हंगामा प्रदर्शन कर धरना दिया। कॉलोनी वालों ने पुलिस को चेतावनी दी है कि यदि मिनी कमेला बंद नहीं हुआ व सख्त कार्यवाही नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

19 8 e1714045143254

थाना पुलिस ने कॉलोनी वासियों की शिकायत पर जांच कर कार्यवाही की बात कही है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Share Market: शेयर बाजार में दबाव, सेंसेक्स 900 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,000 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गुरुवार को शुरुआती कारोबार में...

Meerut News: दुल्हन का हो रहा था स्वागत, चचिया ससुर ने की पिस्टल से अंधाधुंध फायरिंग

जनवाणी ब्यूरो | मेरठ: थाना क्षेत्र के खड़ौली गांव में...

बंगाल चुनाव: मतदान के बीच भवानीपुर में बवाल, शुभेंदु अधिकारी को घेरा, पुलिस का लाठीचार्ज

जनवाणी ब्यूरो | कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे...

UP News: PM Modi ने गंगा एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, यूपी को मिला High-Speed कनेक्टिविटी का तोहफा

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश...
spot_imgspot_img